आपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़

25 वर्ष पूरे: पॉलीटेक्निक कॉलेज में मनाया गया स्थापना दिवस,

30 सीट के साथ हुई थी संस्था की शुरुआत, कंप्यूटर व इंजीनियरिंग का करा रहे डिप्लोमा,

Khabar Khairagariya

25 वर्ष पूरे: पॉलीटेक्निक कॉलेज में मनाया गया स्थापना दिवस,

30 सीट के साथ हुई थी संस्था की शुरुआत, कंप्यूटर व इंजीनियरिंग का करा रहे डिप्लोमा,

शैलेंद्र मिश्रा खैरागढ़।  शासकीय पॉलीटेक्निक के 25 वीं वर्षगांठ पर संस्था के अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं द्वारा संस्था प्रांगण में मां सरस्वती एवं छतीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन कर हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। संस्था प्रमुख शंकर वराठे ने संस्था के 25 वीं वर्षगाठ की शुभकामना देते संस्था के इतिहास एवं अभूतपूर्व कार्यों का उल्लेख किया। स्थापना वर्ष से लेकर आज तक संस्था में कार्यरत एमडी मोटवानी ने भी अपने अनुभवों को साझा किया वर्ष 1998 में शासकीय पॉलीटेक्निक की मेटलर्जी ब्रांच 30 सीट के साथ खैरागढ़ में नींव रखी गई। वर्तमान में संस्था में 55 अधिकारियों कर्मचारियों तथा अतिथि व्याख्याताओं के साथ 5 विभिन्न विभागों मेटलर्जी, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्प्युटर साइंस एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व के समग्र विकास के लिए संस्था में पर्सनालिटी डेवलपमेन्ट क्लब, इंस्टिटयूट इनोवेशन सेल, राष्ट्रीय सेवा योजना, नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया सेल के अन्तर्गत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होता है तकनीकी शिक्षा पाठ्यक्रमों एवं प्रायोगिक कार्यों की शिक्षा प्रदान की जाती है। संस्था के स्थापना वर्ष से लेकर आज तक यहाँ के छात्र छात्राओं का जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड रायगढ़, जेएसडबल्यू मुंबई. जायसवाल निको इंडस्ट्रीज रायपुर आर्सेलर मितल गुजरात, उतम गलवा स्टील वर्धा, सियेट टायर नागपुर समेत देश की अन्य बड़ी बड़ी कंपनियों में प्लेसमेन्ट का रिकॉर्ड है।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!