Uncategorizedआपकी - सिटीक्राइमखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़देश

गांव से बहिष्कृत किए गए पीड़ित परिवार ने न्याय के लिए कलेक्टर से लगाई गुहार

गांव से बहिष्कृत किए गए पीड़ित परिवार ने न्याय के लिए कलेक्टर से लगाई गुहार

Khabar Khairagariya

 

गांव से बहिष्कृत किए गए पीड़ित परिवार ने न्याय के लिए कलेक्टर से लगाई गुहार

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़:- आपसी विवाद के बाद पूरे परिवार को गांव से बहिष्कृत किए जाने के खिलाफ पीड़ित परिवार ने कलक्टर गोपाल वर्मा को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। ठेलकाडीह थाना क्षेत्र में आने वाले सिरसाही के टेकराम साहू पत्नी और दोनाें बच्चो के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच ज्ञापन में बताया कि गांव के जीवराखन साहू के साथ टीन शेड में बरसाती पानी निकासी को लेकर पुराना विवाद है। इसको लेकर ठेलकाडीह थाने में दोनाें पक्षाें की ओर से मामला भी दर्ज कराया गया है।

मामले को लेकर गांव के सरपंच पति रोहित साहू, सहित अन्य ग्रामीणों ने पत्नी, बच्चों के साथ लाठी, डंडे से मारपीट भी की। साहू ने परिवार सहित बताया कि पानी निकासी को लेकर हूए विवाद के बाद थाने में दर्ज मामले के बाद भी सरपंच पति रोहित साहू, उपसरपंच सुजान पटेल, कोटवार बलमा राम, घनसाय साहू, नोहर साहू, नोपसिंह मरकाम, सुनील यादव, बबलू वर्मा, बाबूलाल वर्मा, परदेशी साहू, जीवराखन साहू ने गांव में सार्वजनिक बैठक कर पीड़ित का पक्ष सुने बिना ही पूरे परिवार को गांव से बहिष्कृत करने का फैसला सुना दिया। पीड़ित टेकराम ने कलक्टर को जानकारी देते कहा कि ग्रामीणाें की बैठक में पीड़ित परिवार को बहिष्कृत करते हुए गांव के राऊत, नाई, बरेठ को उसके यहां काम करने से मना कर दिया गया है।

किराना दुकान से सामान लेने, खेत में मजदूरों को मजदूरी नहीं करने, बातचीत करने पर जुर्माना ठोक दिया है। इलाज के लिए डॉक्टर को मना कर दिया गया है। वहीं बच्चों के जाति, निवास प्रमाणपत्र को सत्यापित नहीं किया जा रहा है। टेकराम साहू ने बताया कि 15 सितंबर को सभी ने मामले को कोर्ट से वापस लेने दबाव बनाया नहीं मानने पर पत्नि, दो बच्चों सहित मां को बहिष्कृत कर दिया। बहिष्कार के कारण परिवार का जीना दूभर हो गया है।

सप्ताह भर से जानवर कोठे में हैं। खेती किसानी का काम नहीं होने से परिवार को मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। पत्नि, बच्चे साथ कलेक्टोरेट पहुंचे टेकराम साहू ने कलक्टर से उस पर थोपे गए अकारण प्रतिबंध को हटाने और दोषियों पर कारवाई की मांग की है। एसपी कार्यालय में भी आवेदन सौंपकर टेकराम साहू ने जांच और कार्रवाई की मांग दोहराई।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button