Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़देशमनोरंजनराजनीतिविज्ञानव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

मूलभूत सुविधा नहीं दे पा रहे: सप्ताह भर से आवाजाही बंद होने के बाद भी प्रशासन ने नहीं ली सुध

बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए पुल का ग्रामीणों ने श्रमदान कर की मरम्मत, आवाजाही शुरू

Khabar Khairagariya

 

मूलभूत सुविधा नहीं दे पा रहे: सप्ताह भर से आवाजाही बंद होने के बाद भी प्रशासन ने नहीं ली सुध

बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए पुल का ग्रामीणों ने श्रमदान कर की मरम्मत, आवाजाही शुरू

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़:- बाढ़ आने के सप्ताह भर बाद भी शासन प्रशासन द्वारा कोई सुध नहीं लेने और बाढ़ में बहे पुल से आवाजाही बंद होने से परेशान ग्रामीणो ने खुद ही श्रमदान कर पुल की मरम्मत कर सप्ताह भर से बंद आवाजाही शुरू करवाई। ब्लाक के वनांचल ग्राम टेमरी से पंचायत मुख्यालय बरगांव नवांगांव जाने वाले मार्ग स्थित पुल पिछले सप्ताह दो दिनो की बाढ़ से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। पिछले शनिवार और रविवार को इलाके के भदरीखोल गातापार नदी मे आई बाढ़ से टेमरी पूल का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से बह गया था। इसके चलते टेमरी का बरगांव, नवांगांव सहित करेलागढ़ से सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया था।

बाढ़ के बाद पुल बहने की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला मुख्यालय मे शासन और प्रशासन को दी थी लेकिन सप्ताह भर बाद भी गांव मे कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके की स्थिति जांचने तक नही पहुंचा। पुल क्षतिग्रस्त होने के चलते पंचायत मुख्यालय आने जाने वालो सहित ग्रामीणो की आवाजाही बंद हो गई थी। बरगांव, नवांगांव और करेलागढ़ आने जाने वालों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा था। शिक्षण और स्वास्थ्य व्यवस्था भी अटक गई थी। सप्ताह भर तक ग्रामीणो की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई थी।

ग्रामीणों ने पत्थर, मटेरियल डाल कर आवाजाही लायक बनाया

प्रशासन द्वारा सप्ताह भर बाद भी पुल की सुध नही लेने और हो रही परेशानियों को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने ही ग्रामीणो के साथ मिलकर पुल की अस्थाई मरम्मत कर दी। सरपंच कृष्णा वर्मा की अगुवाई मे पंचायत के पंचो, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनाें सहित ग्रामीणाें ने पुल को आवाजाही के लायक बनाने के लिए नदी से ही बोल्डर पत्थर, मलबा और आसपास का मुरूम इकटठा कर पुल को अस्थाई रूप से आवाजाही के लायक बना डाला। मरम्मत के बाद पुल से ग्रामीणो की आवाजाही भी शुरू हो गई। इसके बाद बरगांव, नवांगांव सहित करेलागढ़ के ग्रामीणो ने राहत की सांस ली।

टेमरी में उतरा राशन

बाढ़ से क्षतिग्रस्त हूए पुल की मरम्मत नही होने से बरगांव नवांगांव पंचायत मे पंचायत मुख्यालय मे वितरण होने वाले राशन का भंडारण वाहन की आवाजाही बंद होने के चलते नहीं हो पाया। पुल क्षतिग्रस्त होने से वाहन पंचायत मुख्यालय मे नही पहुंच पाने के चलते अस्थाई रूप से पंचायत मे वितरण होने वाले राशन को पंचायत द्वारा अस्थाई रूप से आश्रित ग्राम टेमरी मे भंडारण कराया गया है। पंचायत सचिव खेलन ध्रुर्वे ने बताया कि अक्टूबर माह का राशन वितरण पंचायत के राशनकार्ड धारियो को ग्राम टेमरी में वितरित कराया जाएगा।

ग्रामीणों ने शुरू कराई आवाजाही

ग्रामीणाें की दो घंटे चली मशक्कत के बाद टेमरी पुल की मरम्मत करते उसे ग्रामीणो ने आवाजाही के लायक बनाया। जिसके बाद से पुल से आवाजाही मे राहत मिली और शिक्षको, छात्रों, स्वास्थ्य कर्मियों सहित ग्रामीणो को सप्ताह भर से अटकी आवाजाही को शुरू कर दिया गया।

बाढ़ से सप्ताह भर पहले मुख्य आवाजाही वाला पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद इसकी सूचना शासन प्रशासन को दी गई थी लेकिन कोई अधिकारी नही पहुंचा। ग्रामीणो को होने वाली परेशानियों के चलते श्रमदान कर पुल की अस्थाई मरम्मत कर आवाजाही शुरू कराई गई है।

कृष्णा वर्मा, सरपंच बरगांव नवांगांव


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!