Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़जुर्मटेक्नोलॉजीदेशमतदानमनोरंजनराजनीतिविज्ञानविदेशशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

टेमरी मे बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुल की सूध लेने पखवाड़े भर बाद भी नही पहुँचा प्रशासन ग्रामीणो के श्रमदान से चलने लायक बनाया पुल फिर से बाढ़ मे क्षतिग्रस्त आवाजाही प्रभावित, जोखिम लेकर पार कर रहे पुल  

जोखिम लेकर हो रहा आवागमन, नही पहुँचा प्रशासन

Khabar Khairagariya

 

टेमरी मे  बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुल की सूध लेने पखवाड़े भर बाद भी नही पहुँचा प्रशासन ग्रामीणो के श्रमदान से चलने लायक बनाया पुल फिर से बाढ़ मे क्षतिग्रस्त आवाजाही प्रभावित, जोखिम लेकर पार कर रहे पुल

 

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़ :- ब्लाक के गातापार जंगल इलाके में टेमरी से बरगांव नवांगांव जाने वाले मार्ग स्थित पुल के ग्रामीणों द्वारा श्रमदान के बाद चलने लायक बनाए जाने के बाद आए बाढ़ से पुल फिर से क्षतिग्रस्त हो गया है इसके चलते वरगांव नवांगांव करेलागढ़ जाने वाला मार्ग फिर से बंद हो गया । आवाजाही फिर से बाधित हो गई है। लेकिन समस्या के पखवाड़े भर बाद भी जिला सहित प्रशासन के अधिकारियो ने इसकी सूध नहीं ली है । पखवाड़े भर पहले आई बाढ़ के चलते टेमरी स्थित एक मात्र पूल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था । सप्ताह भर तक आवाजाही बंद रहने और प्रशासन की ओर से कोई सहयोग और मदद नही मिलने के बाद टेमरी के ग्रामीणो ने ही व्यवस्था बनाकर क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत कर आवाजाही शुरू की थी। आवाजाही शुरू होने से टेमरी सहित ब्लाक और जिला मुख्यालय आने वाले बरगांव, नवांगांव, करेलागढ़ के लोगो को राहत मिल रही थी। दूसरे दिन आई बाढ़ से श्रमदान कर बनाए गए पुल का मलबा फिर से बह गया । पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद फिर से पूरानी स्थिति में ही आ गया है। इससे आवाजाही फिर से बंद हो गई है ।

जोखिम लेकर हो रहा आवागमन, नही पहुँचा प्रशासन­

टेमरी स्थित पुल के दूबारा क्षतिग्रस्त होने के बाद अब पैदल आवाजाही करने वाले लोग जोखिम लेकर क्षतिग्रस्त पुल पार कर रहे है । पूल के दोनो किनारे बने वाल से रोजाना बड़ी संख्या मे स्कूली छात्रछात्राएँ, शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मी, पंचायत के लोग आनाजाना कर रहे है । बरगांव, नवागांव पंचायत मुख्यालय जाने के लिए भी लोगो को मशक्कत करनी पड़ रही है । करेलागढ़, बरगांव, नवागांव के लोगों को प्रशासनिक सुविधा नही मिल पा रही है । सबसे ज्यादा दिक्कत स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर हो रही है। जिला मुख्यालय से मात्र 24 किमी दूर टेमरी मे आवाजाही व्यवस्था नही होने के बाद भी जिला प्रशासन सहित प्रशासनिक अमला अब तक गांव नही पहुँचा है । प्रशासन के सुध नही लेने से पंचायत सहित ग्रामीण भी नाराज है ।

राशन लेने भटकना पड़ेगा

ग्रामीणो ने बताया कि टेमरी पुल क्षतिग्रस्त होने के चलते वाहनो की आवाजाही पूरी तरह बंद है । इसके कारण बरगांव में उतरने वाले पंचायत के राशन को अस्थाई तौर पर टेमरी में उतारा गया है । अब बरगांव नवांगांव के राशनकार्ड हितग्राहियों को अपना राशन लेने क्षतिग्रस्त पूल को पार कर टेमरी आना पड़ेगा । लेकिन टेमरी पूल से सायकल निकलने तक की स्थिति नही है। ऐसे मे राशन लेकर वापस जाना बड़ा जोखिम का काम है । प्रशासन द्वारा कोई पहल नही किए जाने से आवाजाही प्रभावित हो रही है । लोगो को आपातकालीन स्थिति में जिला मुख्यालय जाने कोई सुविधा भी नही मिल पाएगी। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा ।

 

कार्यवाही नही होने के बाद ग्रामीणो ने श्रमदान कर पुल को आवाजाही के लायक बनाया था । दूबारा आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त पूल फिर से टूट गया है। आवाजाही बंद है राशन सहित अन्य व्यवस्था जोखिम लेकर पूरा किया जा रहा है । अब तक प्रशासनिक सहायता नही मिल पाई है। कोई जिम्मेदार अधिकारी भी गांव तक नहीं आए है ।

कृष्णा वर्मा सरपंच बरगांव नवागांव


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!