डॉ रमन साथ हज़ारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे नामांकन रैली मे ताकत दिखा भाजपा प्रत्याशी विक्रांत ने भरा नामांकन
सभा में गरजे पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह

डॉ रमन साथ हज़ारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे नामांकन रैली मे ताकत दिखा भाजपा प्रत्याशी विक्रांत ने भरा नामांकन
सभा में गरजे पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह
शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़:- भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह की उपस्थिति में शक्ति प्रदर्शन कर अपना नामांकन जमा किया । इससे पहले ईतवारीबाजार में सभा का आयोजन हुआ । जिसमे विधानसभा भर के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जूटे । सभा के बाद भाजपा की नामांकन रैली इतवारीबाजार से शुरू होकर बख्शीमार्ग, गोलबाजार, राजीव चौक, बसस्टैण्ड होते कलेक्ट्रेट परिसर पहुँची जहाँ भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह ने जिलाध्यक्ष घम्मन साहू की मौजूदगी मे अपना नामांकन दाखिल किया । इससे पहले इतवारीबाजार की नामांकन रैली में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुँचे और नामांकन के बहाने भाजपा की ताकत दिखाई ।

जिस सड़क पर भूपेश चल रहे रमन सरकार मे बनी :- डॉ रमन
इतवारबाजार में आयोजित सभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने कहा कि पिछले पांच साल मे प्रदेश मे आतंक, भय के साथ गुंडागर्दी और अपराध करने वाली भूपेश सरकार को बदलने का मौका है । गंगाजल की कसम भूलकर प्रदेश को छलने वाले,बेरोजगारो को परेशान करने वाले भूपेश सरकार ने जनघोषणा पत्र का वादा भूलकर प्रदेश को बीमार कर दिया । डा रमन ने कहा कि नरवा गरवा घुरवा बाड़ी में 13 सौ करोड़ का घोटाला कांग्रेस की पहचान है । झूठ और भ्रष्टाचार सरकार की विशेषता रही है । 5 साल मे इसका कीर्तिमान रचा गया। शराब से होने वाली आय को जनता की बजाय कांग्रेस ने पार्टी फंड मे डालने का काम किया । घोटालो के चलते कई अधिकारी अब तक जेल में है । घोटालो मे लालू यादव का रिकार्ड प्रदेश की भूपेश सरकार ने तोड़ दिया पीएससी सहित विभिन्न घोटालो को सामने रखते डा रमन ने कहा कि प्रदेश में पांच साल से विकास अटका पड़ा है। अपने 15 साल की उपलब्धि गिनाते डा रमन ने कहा कि भूपेश बघेल प्रदेश में जितने भी सड़क पर चल रहे है वह रमन सरकार ने बनाई है। भूपेश सरकार इन सड़को की मरम्मत नही करा पाई। इस दौरान रमन ने केन्द्र की मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धि गिनाते आतंक का जवाब देते भूपेश सरकार को बदलने का आव्हान किया। भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह ने इस दौरान कहा कि 18 माह बाद भी जिला निर्माण के बाद नई योजनाए भलीभूत नहीं हो पाई । पैसा देने से कांग्रेस सरकार बचती रही। विधानसभा पांच साल विकास के लिए तरसती रही । विकास केवल भाजपा सरकार में संभव है । भूपेश सरकार केवल वादो की सरकार है। विधानसभा मे ही किए गए वादे अब तक अधूरे I पड़े है । 18 माह से जनता वादी को पूरा करने राह देखती रही। लेकिन सरकार समय मिलने के बाद भी कोई भी वादा पूरा नही कर पाई ।
