Uncategorizedआपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशमतदानराजनीतिशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

नया विवाद: हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद खैरागढ़ में दो डीईओ

दो-दो अधिकारियों ने ठोका कुर्सी के लिए दावा 

Khabar Khairagariya

 

नया विवाद: हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद खैरागढ़ में दो डीईओ

दो-दो अधिकारियों ने ठोका कुर्सी के लिए दावा 

 

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़िया :- जिला शिक्षा कार्यालय में दो दो डीईओ की उपस्थिति से कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारी पशोपेश मे आ गए है । कर्मचारियो के सामने आदेश मानने और कार्य करने अधिकारियाें के आदेश मे उलझन की स्थिति आ गई है । हालांकि शनिवार को कार्यालय में कामकाज कम होने के चलते कई प्रमुख कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुँचे लेकिन जो मौजूद रहे उन्हे अधिकारी के रूप दोनाें अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना पड़ा । इससे विकट स्थिति भी खड़ी हो गई । मामला अब खैरागढ़ कलक्टर के पास पहुँच गया है । बताया गया कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद कलक्टर ही इसमें कोई हल निकाल पाएंगे।

खैरागढ़ जिला शिक्षा अधिकारी का पद हाईकोर्ट के निर्देश के बाद दो अधिकारियों के बीच फंस गया है। आचार संहिता के पूर्व विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार देख रहे डॉ. केवी राव का शासन ने तबादला करते डोंगरगढ़ बीईओ फत्ते राम कोसरिया को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया था। डॉ. राव ने इसके खिलाफ उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका लगाई थी। इधर कोसरिया ने आचार संहिता के पहले ही अपनी ज्वॉइनिंग दे दी थी। शुक्रवार को पहले अधिकारी रहे डॉ. राव को उच्च न्यायालय ने स्थगन देने मामले में निर्णय होने तक यथा स्थिति बनाए रखने के निर्देश दे दिए। शनिवार को अपना प्रभार लेने जिला शिक्षा कार्यालय पहुँचे डॉ. राव को जिला शिक्षा अधिकारी कोसरिया ने प्रभार देने से इंकार कर दिया। डॉ. राव ने कलेक्ट्रेट में अपनी ज्वाइनिंग शुक्रवार को ही दे दी थी। शनिवार को जिला शिक्षा कार्यालय में प्रभार को लेकर दोनों अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई है। बताया गया कि डॉ. राव ने अपनी ज्वॉइनिंग के लिए कोसरिया को जानकारी दी। लेकिन डीईओ प्रभार संभाल रहे कोसरिया ने उच्च न्यायालय के आदेश को मानने से ही इंकार कर दिया। तनातनी की स्थिति हो गई।

उच्च न्यायालय ने मामले में स्थगन आदेश देने पूरानी व्यवस्था में यथा स्थिति बनाए रखने निर्देश दिए हैं। डीईओ कोसरिया ने न्यायालय के आदेश को मानने से इंकार कर दिया है। कलक्टर को स्थिति की जानकारी देते आवेदन दिया है।

डॉ केवी रावपूर्व जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़

उच्च न्यायालय के आदेश में स्थगन नहीं दिया है । मामले में उचित जानकारी लेकर ही आगे कार्यवाही होगी।

फत्ते लाल कोसरिया प्रभारी डीईओ खैरागढ़


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!