विक्रांत के पास डेढ़ करोड़ का कर्ज, यशोदा ने लिया है केसीसी लोन
तीन के पास जमीन नहीं, एलएलएम से लेकर 9वीं पास तक मैदान में

विक्रांत के पास डेढ़ करोड़ का कर्ज, यशोदा ने लिया है केसीसी लोन
तीन प्रत्याशियों के पास कृषि भूमि नहीं
तीन के पास जमीन नहीं, एलएलएम से लेकर 9वीं पास तक मैदान में
शैलेन्द्र मिश्रा /खैरागढ़ :- विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में करोड़पति से लेकर एलएलएम पढ़ाई करने वाले भी शामिल हैं। भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह मौजूदा प्रत्याशियों में सबसे अमीर और करोड़पति हैं तो कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा भी लखपति हैं। निर्वाचन आयोग में नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र में सभी अभ्यर्थियों ने अपने आय, चल-अचल संपत्ति के साथ पढ़ाई और आपराधिक मामलों की जानकारी भी दी है। खैरागढ़ चुनाव लड़ रहे दो अभ्यर्थियों के खिलाफ अपराधिक मामले भी दर्ज है। प्रत्याशियों में एलएलएम तक शिक्षा प्राप्त करने वाले से लेकर 9 वीं पास भी अपनी किस्मत अजमा रहे हैं।
नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र अनुसार भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह करोड़पति हैं। विक्रांत के पास 86 हजार रुपए नकदी, खाते में 56 लाख रुपए, 23 लाख रुपए की पालिसी, संयुक्त खाते में 109 एकड़ कृषि भूमि, 47 हजार वर्गफूट का व्यावसायिक प्लाट दर्ज है। विक्रांत सिंह के ऊपर 1 करोड़ 48 लाख रुपए का कर्ज भी है। 4 लाख के गहनों के साथ विक्रांत के नाम पर 39 लाख रुपए की दो कार और दस लाख की एफडी है। 47 वर्षीय विक्रांत एलएलबी तक शिक्षित हैं। मतदान केन्द्र में तोड़फोड़ करने के मामले में सिंह के ऊपर अपराधिक मामला भी दर्ज है।
यशोदा दसवीं पास
कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा द्वारा दिए गए शपथ पत्र में उनके पास 50 हजार नगद, 19 लाख खाते में, 7 लाख की पालिसी और साढे़ आठ एकड़ कृषि भूमि दर्ज है। यशोदा वर्मा ने 2 लाख 85 हजार रू की केसीसी ऋण भी लिया है । वर्मा के पास 11 लाख का सोना, 2 लाख रू से अधिक की चांदी के गहने हैं। यशोदा वर्मा दसवी तक शिक्षित हैं। भारतीय चेतना शक्ति पार्टी प्रत्याशी रतेश वर्मा 12 वीं पास होने के साथ 13 हजार नगदी, 13 हजार बैंक खाते में, 8 लाख का कार लोन, 5 ग्राम सोने के मालिक हैं। गोडवाना गणतंत्र पार्टी के डॉ. संतोष मारिया बीएएमएस शिक्षित है। मारिया द्वारा दिए गए शपथ पत्र में नगदी डेढ़ लाख, खातों में 3 हजार रू मात्र है। हिंदुस्तान जनता पार्टी प्रत्याशी संतोषी प्रधान 12वी तक शिक्षित हैं।
प्रधान के पास नगदी 45 हजार, खातों में 70 हजार, बाइक, 60 ग्राम सोना,720 ग्राम चांदी और 3 एकड़ से अधिक कृषि भूमि है। निर्दलीय टीकम 10 वी तक शिक्षित हैं।
चुनाव मैदान मे उतरे अन्य प्रत्याशियों मे जोगी कांग्रेस प्रत्याशी लक्की नेताम एमए पास हैं। नकदी 15 हजार खाते में 15 सौ रू, कृषि भूमि 0.223 एकड़ दर्ज है। लक्की के खिलाफ अपराधिक मामला भी दर्ज है। निर्दलीय नरेन्द्र सोनी एलएलएम तक शिक्षित है। सोनी के पास 3 एकड़ से अधिक कृषि भूमि,11 डिसमिल व्यवसायिक भूमि, एक लाख नगदी, 16 लाख रू के निवेश और 8 लाख रू के ऋण डेढ़ लाख का सोना, 2 कार दर्ज है।ओमप्रकाश सेन 9 वी पास है।
