Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिक्राइमखेलखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशधर्ममनोरंजनराजनीतिविज्ञानविदेशव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

नगर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ा, जवानों की तैनाती नहीं, सिग्नल भी नहीं लगे, जाम में फंस रहे लोग

जिला मुख्यालय का ऐसा हाल :- बसस्टैंड, टैम्पो चौक, धमधा मोड़ के साथ अमलीपारा चौराहे पर रोजाना जाम की स्थिति

Khabar Khairagariya

 

जिला मुख्यालय का ऐसा हाल :- बसस्टैंड, टैम्पो चौक, धमधा मोड़ के साथ अमलीपारा चौराहे पर रोजाना जाम की स्थिति

नगर में ट्रैफिक का दबाव बढ़ा, जवानों की तैनाती नहीं, सिग्नल भी नहीं लगे, जाम में फंस रहे लोग

शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़:- जिला निर्माण के बाद शहर में यातायात का दबाव बढ़ने लगा है। शहर के तीन प्रमुख चौक परेशानी का सबब बन रहे हैं। जिला मुख्यालय आने जाने वालों के साथ साथ यहां से गुजरने वाले वाहनों से जाम की स्थिति रोजाना बन रही है। जिला निर्माण के साल भर बाद भी जिले में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं की गई है। इसके चलते भी मुख्य चौक-चौराहाें में व्यवस्था बनाना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है।

मुख्य चौक में समस्या

जिला मुख्यालय में बढ़ती यातायात की समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है। शहर के बस स्टैण्ड स्थित आम्बेडकर चौक, पुराना बस स्टैण्ड के पास स्थित टैम्पाें चौक, ईतवारी बाजार के धरमपूरा मोड़ सहित अमलीपारा मुख्य चौक का इलाका यातायात व्यवस्था से रोजाना प्रभावित हो रहा है। आम्बेडकर चौक मुख्य आवाजाही वाला प्रमुख केन्द्र है। यहां से बस स्टैण्ड के साथ-साथ विश्वविद्यालय, कलेक्ट्रेट, एसडीएम कार्यालय, तहसील, सिविल अस्पताल जाने मुख्य रूप से आवाजाही होती है। सौ मीटर से भी कम दूरी में दो प्रमुख पुराने स्कूल स्थित है। जहां से स्कूल के छुट्टी के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़काें पर गुजरते हैं। दूसरे छोर पर प्रमुख बैंक और प्रतिष्ठान है। जहां रोजाना सैकड़ों हितग्राही पहुंचते हैं। इस इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने रोजाना पुलिस जवानाें की आवश्यकता होती है लेकिन व्यवस्था नहीं बन पाती। टैम्पों चौक में राजनांदगांव-कवर्धा मार्ग में आवाजाही के साथ-साथ गातापार जंगल, लांजी पाड़ादाह, डोंगरगढ़ जाने वाले बड़ी संख्या में यात्री वाहनों की आवाजाही होती है। बड़ी संख्या में मप्र और महाराष्ट की ओर आने जाने वाले वाहन यहां से गुजरते है। यहां भी स्कूल से निकलने वाली छात्राें की भीड़ का व्यापक असर होता है। शहर के रहवासी भी यहां से ज्यादा आना-जाना करते हैं। इस दौरान यहाँ रोजाना जाम की स्थिति बनती है।

धमधा मोड़ बन रहा खतरनाक

ईतवारी बाजार का प्रमुख इलाका भी यातायात व्यवस्था के हिसाब से डेंजर जोन बन रहा है। रायपुर, धमधा, बेमेतरा की ओर जाने वाले भारी और मालवाहक इस मार्ग का बड़ी संख्या में उपयोग करते हैं। उक्त मार्ग 24 घंटे चलता है।

दिन की शुरुआत से आवाजाही शुरू होने के साथ ईतवारीबाजार में भीड़ बढ़ने के दौरान यहाँ रूट डायवर्ट होने के दौरान वाहनाें की लंबी कतार लगती है। सबसे बड़ी दिक्कत शहर में साप्ताहिक बाजार के दिन रविवार को होती है।

इस दिन यहाँ पुलिस बल की तैनाती होने के बाद भी यात्री वाहनाें और लोगाें को जाम का सामना करना पड़ता है। अमलीपारा चौक में दुर्ग और राजनांदगांव मोड़ भी रोजाना दुर्घटनाआें को आमंत्रण देता है। दोनाें मुख्य मार्गों के संगम की जगह पर काफी समय से ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने की मांग जारी है। जिला निर्माण के बाद भी यातायात विभाग का संचालन शुरू नहीं होने से व्यवस्था ठंडे बस्ते में पड़ी है। ऐसे में इन स्थानाें को जिला निर्माण के बाद बढ़ रहे यातायात व्यवस्था को सुधारने, दुर्घटनाआें को रोकने सुधार की आवश्यकता बढ़ गई है।

पुलिस बना रही प्लानिंग

शहर में बिगड़ रही यातायात व्यवस्था को सुधारने जिला पुलिस की प्लानिंग भी तैयार हो रही है। बताया गया कि पुलिस भी शहर के इन चार डेंजर जोन वाले चौराहाें पर व्यवस्था सुधारने की तैयारी में जुटी है। शहर में ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था बनाने पुलिस प्रशासन ने शासन स्तर पर पत्राचार भी किया है। हालांकि इसकी स्वीकृति अब तक नही आई है। लेकिन चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस प्रशासन इसको लेकर बडे़ एक्शन लेने की तैयारी में है। ताकि शहर की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह लोगाें के अनुरूप सुधार कर दुरूस्त किया जा सके।

पत्राचार किया गया

शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने ट्रैफिक सिग्नल के लिए विभागीय स्तर पर पत्राचार किया जा चुका है। स्वीकृति आनी बाकी है। इसके अलावा यातायात का दबाव कम करने भारी वाहनाें को शहर के बाहर रोके जाने, जैसे प्लान भी बनाए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस व्यवस्था पर गंभीरता के साथ काम होगा।

अंकिता शर्मा, एसपी केसीजी


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!