यातायात समस्या से निपटने सड़क पर उतरी पुलिस एसपी अंकिता शर्मा ने अधिकारियों साथ बनाया प्लान
शहर के चौक चौराहो मे निरीक्षण के बाद नो पार्किंग मे खड़े वाहनो पर कार्यवाही

खबर का असर
यातायात समस्या से निपटने सड़क पर उतरी पुलिस एसपी अंकिता शर्मा ने अधिकारियों साथ बनाया प्लान,
शहर के चौक चौराहो मे निरीक्षण के बाद नो पार्किंग मे खड़े वाहनो पर कार्यवाही,
जाम से निपटने शहर की सुधरेगी यातायात व्यवस्था,
शैलेन्द्र मिश्रा /खैरागढ़ :- जिला मुख्यालय बनने के बाद शहर मे यातायात व्यवस्था की परेशानी की खबर पर जिला पुलिस कप्तान अधिकारियों के साथ सड़क पर उतरी और शहर के प्रमुख चौक चौराहो का मुआयना किया। इस दौरान शहर मे आवाजाही व्यवस्था सुधारने अधिकारियों के साथ मौके पर ही प्लानिंग की गई। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाके मुख्य मार्ग स्थित सहकारी बैंक के सामने, अंबडेकर चौक, टैम्पो चौक, जयस्तंभ, ईतवारीबाजार के धमधा मोड़ पर पहुँची एसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ टैफिक व्यवस्था सुधारने निरीक्षण किया । इस दौरान बैंक के सामने खड़े बेतरतीब बाइको को हटाने और दूसरी जगह पार्किंग व्यवस्था बनाने के निर्देश बैंक प्रबंधक को दिए । शहर में सबसे ज्यादा जाम लगने वाले टैम्पो चौक पर पहुँची एसपी शर्मा ने वहाँ यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने वाले खड़े बसो, आटो चालको पर कार्यवाही के निर्देश थाना प्रभारी को देते कहा कि यहाँ ऐसी व्यवस्था के दौरान रोजाना कार्यवाही जरूरी है । इस दौरान नो पार्किंग जोन पर खड़े वाहनो, बस कार आटो चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई । उल्लेखनीय है कि मंगलवार को शहर मे यातायात व्यवस्था बिगड़ने के मामले को लेकर खबर का प्रकाशन किया गया था। मामले में एसपी अंकिता शर्मा ने त्वरित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया था। चुनाव के बाद इस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही किए जाने के संकेत भी दिए गए है।
शहर मे सुधरेगी यातायात व्यवस्था

पुलिस अधीक्षक शर्मा ने जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रमुख स्थानों में चौक चौराहे बाजार में आमजन की आने जाने, स्कूल, कॉलेज के बच्चों के आवागमन को ध्यान रखते हुए थानेदारों को ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने एवं ट्रैफिक व्यवस्था हेतु आवश्यक उपाय करने निर्देश दिया। एसपी शर्मा ने इस दौरान सड़को पर तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने वाले, मोडिफाइड सायलेंसर, प्रेशर हॉर्न वाले वाहनों पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने कहा । इतवारीबाजार स्थित धमधा मोड़ पर भी एसपी अंकिता शर्मा अधिकारियों के साथ काफी समय तक जाम और यातायात को मजबूत करने प्लानिंग करती रही। इस दौरान भीड़भाड़ के दौरान भारी वाहनो को शहर के बाहर ही रोकने, सड़क डायवर्ट करने जैसे प्लानों पर भी चर्चा करते इसका हल निकालने गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बताया गया कि जाम रोकने की प्लानिंग भी तैयार की गई है। वही प्रमुख चौक चौराहो पर आवागमन सुगम बनानें जवानों को तैनात किए जाने जैसे कदम भी उठाए जा सकते है। एसपी अंकिता शर्मा के निरीक्षण के दौरान एसडीओपी प्रशांत खाण्डे, डीएसपी प्रदीप येरेवार, प्रतिभा लहरे, रक्षित निरीक्षक के देव राजू, टीआई शिव शंकर गेंदले, जितेन्द्र बंजारे, आलोक साहू, उप निरीक्षक शक्ती सिंह, मोरध्वज देशमुख सहित जवान मौजूद रहे।
