Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिक्राइमखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़जुर्मटेक्नोलॉजीमतदानमनोरंजनराजनीतिविज्ञानविदेशव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

इस चुनाव में भाजपा के दो प्रत्याशियों ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है।

Khabar Khairagariya

                    ब्रेकिंग न्यूज 

 

शैलेन्द्र मिश्रा  /रायपुर /3 दिसंबर 2023:- छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा या तो 54 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, या फिर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस सिर्फ 35 सीटों पर ही आगे है या जीत चुकी है। एक सीट अन्य के खाते में जाती दिख रही है। इस चुनाव में भाजपा के दो प्रत्याशियों ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है।

सबसे बड़े अंतर से जीत

छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी जीत का सेहरा भाजपा के कद्दावर विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सर पर बंधा है। बृजमोहन अग्रवाल ने अपने परंपरागत सीट रायपुर दक्षिण से 67851 के रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के महंत रामसुंदर दास को बड़े अंतर पराजित किया है। वहीं दूसरी बड़ी जीत भी भाजपा के ही खाते में आयी है। भाजपा की ओर से ओपी चौधरी ने दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। ओपी चौधरी ने 64443 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने प्रकाश नायक को हराया है।

Ezoic
सबसे कम अंतर से जीत
सबसे कम अंतर से जीत सिर्फ 16 वोटों की रही है। कांकेर विधानसभा से भाजपा के आशाराम नेताम ने सिर्फ 16 वोटों से जीते। बहुत ही करीबी मुकाबले में शंकर ध्रुवा को आशाराम नेताम ने 16 वोटों से हराया।

वहीं पत्थलगांव से भाजपा की गोमती साय को सिर्फ 255 वोटों से जीत मिली। भाजपा की प्रत्याशी और सांसद गोमती साय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामपुकार सिंह को 255 वोटों से पराजित किया।

वहीं अंबिकापुर में डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव की हार सिर्फ 158 वोटों की रही। हालांकि फिलहाल वहां रिकाउंटिंग की मांग की गयी है।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!