Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिक्राइमखेलखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशधर्मभूमिपूजनमतदानमनोरंजनराजनीतिविज्ञानविदेशव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

राहत: चुनाव के चलते जिले में शासकीय काम पर ब्रेक लग गए थे

आचार संहिता हटते ही अटके हुए कार्य शुरू, अब राशन कार्ड भी बनेंगे

Khabar Khairagariya

 

राहत: चुनाव के चलते जिले में शासकीय काम पर ब्रेक लग गए थे

आचार संहिता हटते ही अटके हुए कार्य शुरू, अब राशन कार्ड भी बनेंगे

लंबित आवेदनाें पर कार्रवाई 

शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़:- आचार संहिता हटने के बाद अब आवेदकों को बड़ी राहत मिली है। अक्टूबर में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के दौरान आम लोगों के सरकारी विभागों में होने वाले काम अटक गए थे। इसमें विभिन्न विभागों से एनओसी, राशनकार्ड, प्रमाणपत्र सहित अन्य कार्य अटक गए थे। इसके चलते लोगाें को परेशानियां उठानी पड़ रही थी। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को आचार संहिता हटाए जाने के निर्देश दिए इसके बाद सभी शासकीय विभागों मे सामान्य कामकाज फिर से शुरू हो गया ।

स्वीकृत निर्माण कार्यों की होगी शुरुआत

चुनाव आचार संहिता लगने के बाद विभिन्न विभागों में स्वीकृति के बाद भी अटके निर्माण कार्य भी अब शुरू कर दिए गए हैं। नगरपालिका में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद 3 करोड़ से अधिक कार्य शुरू होने से पहले ही रोक दिए गए थे । कलक्टर परिसर में आयोजित होने वाली जनसंवाद भी बंद कर दी गई थी । इसमें रोजाना सैकड़ों लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुँचते रहे थे ।

लोक निर्माण विभाग, आरईएस, सिंचाई विभाग, पीएचई, वनविभाग जैसे बड़े विभागों में स्वीकृत कार्य शुरू नहीं हो पाए थे । आचार संहिता के दौरान यहाँ के कार्यों पर प्रतिबंध लगाया गया था। कृषि विभाग, उद्यानिकी, खादय विभाग सहित अन्य विभागों से मिलने वाली हितग्राही सुविधा वाले आवेदनों पर भी आचार संहिता रोड़ा बन गई थी। अब इन कार्यों में तेजी आएगी ।

शहर में नगरपालिका में ही एनओसी, राशनकार्ड बनवाने, नाम जोड़ने काटने सहित नल, बिजली के आवेदनों पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है । जनपद पंचायत में भी ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के प्रधानमंत्री आवास भुगतान, 15 वें वित्त की राशि, पंचायतों मे स्वीकृत कार्य,राशनकार्ड के लंबित आवेदनो पर कार्यवाही शुरू होने लगी है। मनरेगा के काम भी ठप्प हो गए थे। पंचायत के काम भी अटके पडे़ थे। जिसके बाद अब इन कार्यवाही में तेजी आएगी । दो माह से अपने आवेदनों पर कार्यवाही के लिए इंतजार में बैठे आवेदकों को भी इससे राहत मिलने लगी है । नई सरकार के गठन के बाद प्रक्रिया और तेज होगी ।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!