शहर पहुँच खैरागढ़ में भूपेश ने की प्रचार अभियान की शुरूआत,
जनता की आवाज को मजबूती से संसद में उठाने के लिए कांग्रेस की जीत जरूरी भूपेश बघेल ,

शहर पहुँच खैरागढ़ में भूपेश ने की प्रचार अभियान की शुरूआत,
जनता की आवाज को मजबूती से संसद में उठाने के लिए कांग्रेस की जीत जरूरी भूपेश बघेल ,
भाजपा के 9 सांसद पांच साल संसद चुप्पी साधे रहे प्रदेश के हितो की बात नहीं की,
नगरीय क्षेत्रो मे जीत के लिए नई रणनीति बनाने भूपेश ने किया चार्ज,
शैलेंद्र मिश्रा खैरागढ़ । लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पहली बार खैरागढ़ मे चुनावी प्रचार का आगाज करने पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहर के राममंदिर मे आयोजित शहर कांग्रेस की बैठक में नगरीय क्षेत्र मे कांग्रेस के पिछड़ने का कारण पूछते कहा कि नगरीय इलाके मे जीत के लिए इस बार अलग रणनीति बनानी होगी। बैठक मे बघेल ने कहा कि इससे पहले वे खैरागढ़ में देने और दूसरो के लिए कूछ मांगने आते रहे है पहली बार वे अपने लिए मांगने आए है। लोकसभा के इस बड़े यज्ञ में सभी कार्यकर्ताओ को अपनी जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने बाजार अतरिया में भी ग्रामीण कांग्रेस की बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी। शहर पहुँचने के पूर्व शनि मंदिर से बाइकरैली के साथ कांग्रेसियों ने बघेल का स्वागत किया । शहर पहुँचकर राजफेमली स्थित रूख्खड़बाबा, दंतेश्वरी मंदिर में पूजा कर राममंदिर पहुँचे यहाँ श्रीराम के दर्शन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि विधानसभा में अविभाजित राजनांदगांव जिले की पांच सीटो पर कांग्रेस का बढ़िया प्रदर्शन रहा। कई विधानसभा मे अफवाह फैलाकर जीत को हार मे बदला गया। बघेल ने प्रदेश की साय सरकार की कमिया गिनाते कहा कि प्रदेश सरकार ने पूर्ववती सरकार की जनता से जूड़ी कई योजनाओं मे गोधन योजना, भूमि श्रमिक योजना, कोदोरागी की खरीदी, आत्मानंद स्कूल को स्कूल विभाग मे मर्ज कर प्रदेश की आर्थिक उन्नति के दरवाजे बंद करने का काम किया है। लोगो को सीधा लाभ मिलना बंद हो गया । महतारी वंदन योजना को केवल चुनावी बताते बघेल ने कहा कि चुनाव के बाद इसका क्या होगा इसकी कोई जानकारी नही है । बोनस के नाम पर सरकार को किसाने को ठगने का आरोप लगाते बघेल ने कहा कि 17-18 की बजाय किसानो को अकाल के समय 14-15 का बोनस देकर छलावा किया ।
मजबूत सांसद की जरूरत जो आवाज उठा पाए
बघेल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के नौ सांसद होने के बाद भी पिछले पांच साल में छग की कोई आवाज और मांग दिल्ली में नही उठ पाई । महंगाई पर नकेल कसना आज जरूरी है । इसलिए मजबूत सांसद दिल्ली भेजे ताकि जनता की आवाज और मांगो को केन्द्र सरकार के सामने रख सके । बघेल ने आचार संहिता में देरी पर भी चुटकी लेते कहा कि दो पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद बैठक
होगी । बघेल ने लोकसभा के कार्यकर्ताओ की मांग पर उन्हें केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा राजनांदगांव से प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओ काआभार जताते कहा कि ब्लाक स्तर पर बैठक कर हर कार्यकर्ताओ से मिलने की मंशा पूरी हो रही है। खैरागढ़ जिला निर्माण सहितअन्य पूरे किए वादो को गिनाते बघेल ने कहा कि अब सबसे बड़ी लड़ाई मे बड़े अंतर से जीत का आगाज यहां की जनता औरकार्यकर्ता करेंगें । सभा को शहर अध्यक्ष भीखमचंद छाजेड़, जिलाध्यक्ष गजेन्द्र ठाकरे, नपाध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, नीलेन्द्र शर्मा पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, विधायक यशोदा वर्मा ने भी संबोधित किया। बैठक मे बड़ी संख्या मे पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण सहित बूथ, जोन और सेक्टर लेवल के कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
