Uncategorizedआपकी - सिटीखेलखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशनगरीय प्रशासनपुलिसप्रधानमंत्री आवासमनोरंजनराजनीतिविज्ञानव्यापारशिक्षास्वच्छत भारत

जिले में एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना छुईखदान के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद पर होगी भर्ती 

1 कार्यकर्ता एवं 24 सहायिका पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई तक।

Khabar Khairagariya

 

जिले में एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना छुईखदान के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पद पर होगी भर्ती 

 1 कार्यकर्ता एवं 24 सहायिका पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई तक।

 

शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़:- एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना छुईखदान के अंतर्गत, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

इस परियोजना के अंतर्गत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद के लिए केन्द्र कोहलाटोला में और सहायिका के चौबीस पदों के लिए सिलपट्टी, गडबंजा, रामपुरनवागांव, मानपुर नाकापारा, रेंगाखार, गोंगले, भाजीडोंगरी, सरईपतेरा, बेंगरी, मानपुर पहाडी, भंडारपुर, जुझारा, जीराटोला, कुकरीटोला, भेण्ड्रा, झिरिया, डुमरडीह, चोरलाडीह, बेंदरी, तेंदूभाठा, गर्रा, गंडई वार्ड नंबर 02 और गंडई वार्ड नंबर 05 में हैं। इन पदों के लिए आवेदन 19 जून 2024 से 3 जुलाई 2024 तक किए जा सकते हैं।

आवेदन प्राप्ति के लिए अंतिम तिथि के बाद के आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन को स्वयं कार्यालय परियोजना अधिकारी, छुईखदान के पास जमा कर सकते हैं या डाक द्वारा प्रेषित कर सकते हैं।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!