Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिक्राइमखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़जुर्मदेशधर्मपुलिसस्वच्छत भारतहेल्थ

थाना गंडई ने किया मवेशी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही 

पशुओं को क्रूरतापूर्ण कत्ल खाना ले जाते ट्रक को किया जप्त

Khabar Khairagariya

 

थाना गंडई ने किया मवेशी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही ,

पशुओं को क्रूरतापूर्ण कत्ल खाना ले जाते ट्रक को किया जप्त

15 नग गाय, बछवा, बछिया को कीमती 60,000 रू को किया जप्त

घटना में संलिप्त तीनो फरार आरोपी की पता तलास जारी

 

शैलेन्द्र मिश्रा /गंडई:- दिनांक 17.08.2024 को रात्रि गस्त ड्यूटी के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम चकनार के आगे कुछ दूरी पर कुछ व्यक्ति चार पहिया वाहन में मवेशियों को बंद गाडी में निर्दयता पूर्वक मारपीट कर ठुस-ठुसकर वाहन में कत्लखाना ले जाने के लिये भर रहे है, कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई  त्रिलोक बसंल (भापुसे),  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया नेहा पाण्डेय के निर्देशन पर  पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय खैरागढ़/गंडई , लालचंद मोहले के दिशा निर्देश में निरीक्षक भीमसेन यादव थाना प्रभारी गंडई के नेतृत्व में थाना गंडई से टीम तैयार कर सूचना तस्दीक हेतु मौके पर रवाना हुआ जहां  तीन व्यक्ति एक बंद वाहन में जानवरो को कत्ल खाना ले जाने के लिये ठुस-ठुसकर भर रहे थे जो पुलिस पार्टी को देखकर जानवारो से भरे हुये वाहन वाहन क्र. MH 31EN 0699 (अशोक लीलैण्ड छोटा ट्रक बंद वाहन) को छोडकर तीनो व्यक्ति भाग गये, वाहन को चेक करने पर वाहन के अंदर में 04 नग सफेद रंग की गाय, 04 नग सफेद रंग की बछिया, 02 नग लाल रंग का बछवा, 04 नग लाल रंग की बछिया एवं 01 नग काला सफेद रंग की गाय मिला जिसे जप्त कर सुरक्षार्थ रखा गया है, व चालक एवं अन्य दो व्यक्ति के विरूद्ध धारा 4,6,10 छ0ग0 कृषिक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 धारा 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्र. 189/24 पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर तीनो फरार आरोपियों का पता तलास किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक महेन्द्र टंडन, शंकर लाल टंडन, सउनि सुरेश वर्मा, ध्रुरवाराम नागवंशी, प्र0आर0 सुन्दरूराम चन्द्रवंशी, आरक्षक अर्जुन वर्मा, केशव जंघेल, यशवंत राजपूत, रविन्द्र मरकाम की सराहनीय भूमिका रही। जिले में पुलिस विभाग द्वारा लगातार इस प्रकार की कार्यवाही जारी है।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!