Uncategorizedआपकी - सिटीखेलखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़जुर्मटेक्नोलॉजीनगरीय प्रशासनपुलिसमनोरंजनराजनीतिव्यापारशिक्षास्वच्छत भारत
जिला पत्रकार संघ ने जताया सांसद का आभार

जिला पत्रकार संघ ने जताया सांसद का आभार
शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़ :- स्थानीय रेस्ट हॉउस में जिला पत्रकार संघ सांसद संतोष पांडे से मिलकर पत्रकार संघ के स्वीकृत सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख की स्वीकृति मिलने पर आभार जताया। जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौर की अगुवाई में संघ ने सांसद पांडे का हार पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष गौर ने सांसद का आभार जताते हुए कहा कि जिला मुख्यालय बनने के साथ ही संघ के लिए भवन की आवश्यकता थी। जिसके लिए त्वरित रूप से राशि की स्वीकृति मिलना महत्वपूर्ण है। जिला अध्यक्ष गौर के साथ संघ संरक्षक चैतेंद्र तिवारी,खिलेन्द्र नामदेव, अनुराग तुरे, आलोक श्रीवास,श्रेयांश सिंह,प्रशांत सहारे,रणजीत सिंह,शिवानी परिहार,किशोर सोनी,विजय प्रताप सिंह,नवदीप श्रीवास्तव,साकेत श्रीवास्तव,शैलेन्द्र मिश्रा, मनोहर सेन व अन्य मौजूद रहे। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह मौजूद रहे।
