*देवी मंदिरों में जलेंगे आस्था के मनोकामना जोत
चैत्र नवरात्र, तैयारी पूरी*

चैत्र नवरात्र, तैयारी पूरी*
*देवी मंदिरों में जलेंगे आस्था के मनोकामना जोत
खैरागढ़ ! हिंदू नववर्ष के साथ शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र के लिए देवी मंदिरों में इसकी तैयारी पूरी कर ली गई! रविवार को देवी मंदिरों में भक्तों के मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किये जायेंगे! शहर के विरासत कालीन दंतेश्वरी मन्दिर, बम्लेश्वरी मन्दिर, महामाया, शीतला मन्दिर, धरमपुरा के शनि धाम में भक्तों के ज्योति कलश प्रज्वलित किये जायेंगे! इसके लिए शनिवार को व्यापक स्तर पर तैयारी की गई! मन्दिर परिसर में रंग रोगन के साथ आवश्यक व्यवस्था बनाई गई है! नवरात्रि की तैयारी को लेकर अन्य व्यवस्था भी बनाई गई है!
*लगेगा पदयात्रियों का रेला*
नवरात्रि पर शहर से होकर गुजर कर डोंगरगढ़ तक माँ बम्लेश्वरी मन्दिर दर्शन करने पदयात्रा के साथ जाने वाले भक्तों का बड़ी संख्या में रेला लगेगा! शहर से होकर कवर्धा, लोहारा, थान खम्हरिया, सिल्हाटी, पंडारिया, मुंगेली, धमधा, बेमेतरा सहित मप्र के पदयात्री भी बड़ी संख्या में पदयात्रा कर गुजरते है! पद यात्रियों के लिए शहर में ही विभिन्न जगहों पर सेवा पंडाल की व्यवस्था स्थानीय संघ संगठनो द्वारा किया जाता है! चैत्र नवरात्र में पदयात्रा करने वाले भक्तों की संख्या ज्यादा बढ़ती है!
