मदराकुही नर्सरी में लगी आग से मचा हड़कंप
बुधवार दोपहर की घटना, मशक्कत के बाद पाया काबू

मदराकुही नर्सरी में लगी आग से मचा हड़कंप
बुधवार दोपहर की घटना, मशक्कत के बाद पाया काबू
खैरागढ़. दुर्ग मार्ग पर स्थित ग्राम मदराकुही में बनाए गए धान संग्रहण केन्द्र के सामने स्थित नर्सरी में बुधवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। धान संग्रहण केन्द्र के सामने सालो से वनविभाग की रोपणी के बाद आकर्षक नर्सरी र्मौजूद है जो दुर्ग खैरागढ़ मार्ग से सटा हुआ है। सुबह 11 बजे के आसपास वहाँ से आने जाने वालो के साथ साथ संग्रहण केन्द्र में काम करने वाले ग्रामीणाें ने धुंआ उठते देखा। तो वहाँ नर्सरी के पेड़ों में आग सुलगते देखा। आनन फानन में इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। समय पर फायर ब्रिगेड नहीं मिलने के चलते आग लगातार बढ़ने लगी और कई पेड़ों को चपेट में लेने लगी।इसकी सूचना खैरागढ़ एसडीएम टंकेश्वर साहू को देने के बाद उन्होने आनन फानन में जिला प्रशासन के फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा।फायर ब्रिगेड पहुँचने के बाद वहाँ आनन फानन में लगी आग को बुझाने कार्य शुरू किया गया। घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।जिससे बड़ी घटना होने से टल गई। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।
