आपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईजुर्मपुलिस

प्रधान आरक्षक फांसी में झूला छुईखदान थाने में पदस्थ थे शीतल यादव

Khabar Khairagariya


प्रधान आरक्षक फांसी में झूला

छुईखदान थाने में पदस्थ थे शीतल यादव

Oplus_16908288

खैरागढ़! छुईखदान थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक शीतल यादव 39 वर्ष ने शनिवार तड़के अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली !घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई! शीतल यादव शहर के वार्ड 16 दाऊ चौरा स्थित देवांगन पारा में अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहते थे! शुक्रवार को ड्यूटी के बाद वे देर रात घर लौटे थे। परिवार के अन्य सदस्य एक कमरे में सो रहे थे जबकि शीतल यादव हॉल में सोए थे. शनिवार सुबह करीब 4 बजे उनकी पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने शीतल यादव को गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका देखा! परिजनों को सूचना के बाद पुलिस को घटना की खबर दी गई! मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पी एम के लिए भेजा! प्रक्रिया पूरी करके शव परिजनों को सौंप दिया गया है! पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!