खैरागढ़-छुईखदान- गंडई

जनपद कार्यालय में अध्यक्ष डॉ राजेश्री त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण

Khabar Khairagariya

स्वतंत्रता दिवस पर जनपद पंचायत  में  अध्यक्ष डॉ राजेश्री त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण

खैरागढ़! जनपद पंचायत खैरागढ़ में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर डॉ. राजेश्री त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों को नमन किया।इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष लखन साहू, डॉ शैलेंद्र त्रिपाठी चंदू वर्मा, जनपद सदस्य शैलेन्द्र मिश्रा, लक्ष्मी वर्मा, सरस्वती यदु , दीक्षा गुप्ता निर्मला वर्मा दिलेश्वरी साहू पिला बाई वर्मा महेश्वरी वर्मा, पुरुषोत्तम साहू सहित जनपद पंचायत के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का उत्साह देखने को मिला। सभी ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!