कर्मा धाम में हरितालिका तीज महोत्सव, महिलाओं ने खेलकूद में दिखाया उत्साह
कर्मा धाम में हरितालिका तीज महोत्सव, महिलाओं ने खेलकूद में दिखाया उत्साह

कर्मा धाम में हरितालिका तीज महोत्सव, महिलाओं ने खेलकूद में दिखाया उत्साह,
प्रदीप बोरकर खैरागढ़। जिला साहू संघ महिला प्रकोष्ठ एवं मां कर्मा महिला मंडल द्वारा कर्मा धाम में हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला साहू संघ अध्यक्ष टीलेश्वर साहू ने की। महोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार, पूर्णिमा साहू, नगर अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष राजेश्री त्रिपाठी, उमा चौबे, अंजू साहू और प्रीति यादव सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें कबड्डी, मटका फोड़, कुर्सी दौड़ और गोली-चम्मच दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। विभिन्न मंडलों से पहुंची महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को महिला मंडल की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।महोत्सव के दौरान जिले की एकमात्र ड्रोन दीदी ने ड्रोन का प्रदर्शन भी किया। ड्रोन के प्रदर्शन को देखने के लिए कार्यक्रम में मौजूद लोगों में खासा उत्साह रहा।
मुख्य अतिथि विधायक यशोदा वर्मा ने महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को एक मंच प्रदान करने के साथ समाज में आपसी मेल-जोल और एकजुटता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने परिवार और समाज में इसी तरह एकजुटता बनाए रखने की बात कही। कार्यक्रम की संयोजक सुशीला साहू, अध्यक्ष पार्वती साहू सहित जिला साहू संघ के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।







