नगर दशहरा उत्सव की हुई शुरुआत, फतेह मैदान में आयोजन,
दो हजार प्रतिभागियों के साथ गरबा में थिरकी संगीत नगरी,

तीन दिवसीय रास गरबा,
नगर दशहरा उत्सव की हुई शुरुआत, फतेह मैदान में आयोजन,
दो हजार प्रतिभागियों के साथ गरबा में थिरकी संगीत नगरी,
प्रदीप बोरकर खैरागढ़। नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रास गरबा मे दो हजार से अधिक प्रतिभागियों के साथ पूरी संगीत नगरी थिरक उठी। फतेह मैदान मे लगातार बाइसवें साल आयोजित रास गरबा का रंगारंग शुभारंभ मंगलवार रात को हुआ। कार्यक्रम में सांसद संतोष पांडे, जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, नपाध्यक्ष गिरजा चंद्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, पार्षद और आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
पहले दिन आयोजित गरबा उत्सव मे शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाको से 65 से अधिक ग्रुप मे मिनी, जूनियर, सीनियर और ओपन ग्रुप मे दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रास गरबा मे शामिल होने पहुँचे अन्य लोगो ने भी गरबा मे थिरकने से परहेज नही किया। पहले दिन के ही आयोजन मे फतेह मैदान खचाखच भरा रहा ।
भारतीय संस्कृति की बिखरी छटा
नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रास गरबा के पहले दिन ही प्रतिभागियों के परिधानो मे पूरी भारतीय संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखी। नन्हे बच्चों से लेकर महाविद्यालय और विवि स्तर के प्रतिभागियों ने भारत के विभिन्न प्रदेशो की वेशभूषा में गरबा किया। दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडू, कर्नाटक
से लेकर पंजाबी, मराठी, उत्तर प्रदेश सिक्किम जैसे प्रदेशों के साथ साथ छग की पारंपरिक परिधान से परिपूर्ण रहे छात्रो ने गरबा किया। कार्यक्रम में मौजूद सांसद संतोष पांडे, विक्रांत सिंह गिरजा चंद्राकर ने भी उत्साह बढ़ाया। सांसद पांडे ने कहा कि इस तरह के आयोजन सांस्कृतिक परपंराओ को आगे बढ़ाने और जोड़ने का कार्य करते है।
इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि लगातार बाइसवें वर्ष में गरबा महोत्सव वृहद स्वरूप ले चुका है। पहले दिन आयोजित रास गरबा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर जूनियर वर्ग मे मास्टर इव के लिए कविश जैन, बेबी मिस इव जानवी बिसेन, सीनियर ग्रुप में मिस्टर इव मानव झगलानी और मिस इव के लिए ग्रीसा खुरासिया को सम्मानित किया गया।




