आपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़देशमनोरंजन

संगीत नगरी में मना उत्सव:  जनप्रतिनिधि, महिलाएं सहित हर वर्ग ने सहभागिता निभाई

दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने जमाया रंग, पुरस्कार मिलने पर चेहरे खिल उठे, 

Khabar Khairagariya

तीन रास गरबा दिवसीय का रंगारंग समापन,

 

 

संगीत नगरी में मना उत्सव:  जनप्रतिनिधि, महिलाएं सहित हर वर्ग ने सहभागिता निभाई, 

 

दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने जमाया रंग, पुरस्कार मिलने पर चेहरे खिल उठे, 

 

प्रदीप बोरकर खैरागढ़। शहर के फतेह मैदान में नगर दशहरा उत्सव समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय रास गरबा का रंगारंग समापन गुरुवार देर रात हुआ। रास गरबा के दौरान शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो के स्कूलों से दो हजार से अधिक प्रतिभागियों ने जमकर गरबा कर रंग जमाया। समापन दिवस पर भी गरबा के लिए फतेह मैदान खचाखच भरा रहा। अतिरिक्त समय दिए जाने के चलते प्रतिभागियों के साथ-साथ गरबा में जनप्रतिनिधियों, महिलाओ सहित हर वर्ग झूमने को मजबूर हो गया।

तीन दिवसीय गरबा में मिनी, जूनियर, सीनियर और फ्री ग्रुप में 2 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई। परिधानों के लिए भी इस बार का गरबा ज्यादा छाया रहा। दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत तक के परिधानों, स्थानीय परिधानों में प्रतिभागी जमकर थिरके। हर वर्ग के विजेताओं को कार्यक्रम के समापन पर जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के आतिथ्य में पुरस्कृत किया गया। तीन दिवसीय गरबा की धुन में पूरी संगीत नगरी भी थिरकती नजर आई।उभरते सिंतारे के लिए रंगरेज ग्रुप, स्वच्छता के लिए बरेठपारा ग्रुप, आकर्षक वेशभूषा के लिए नूरे रास गरबा ग्रुप, अनुशासित टीम के लिए जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान को पुरस्कृत किया गया। अंतिम दिन के कार्यक्रम में मिनी ग्रुप से मास्टर इव अभिराज शर्मा, मिस इव क्षितिजामिश्रा सीनियर ग्रुप में मिस्टर इव मनपंवार पटेल और मिस इव आस्था सिंह को दिया गया। नपाध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, आयश सिंह, रिषी सिंह, नीलिमा गोस्वामी, रेखा गुप्ता, देवीन कोठले, मोनिका रजक, कमलेश कोठले, रूपेन्द्र रजक सहित पार्षदगण, आयोजन समिति सदस्य मौजूद रहे।

रश्मिदेवी कॉलेज बना आइडल, कन्या शाला, बख्शी स्कूल ने मारी बाजी

तीन दिवसीय गरबा के दौरान बेहतर और जोरदार प्रदर्शन करने वाले गरबा ग्रुप को सम्मानित किया गया। विजेताओं के लिए हुए फैसले के बाद रानी रश्मिदेवी महाविद्यालय गरबा टीम को खैरागढ़ आइडल का पुरस्कार मिला। बच्चों के मिनी ग्रुप में ब्राइट स्पार्क स्कूल को पहला, विवेकानंद स्कूल को दूसरा और इलिजियम स्कूल को तीसरा पुरस्कार मिला। जूनियरग्रुप में कन्या शाला को प्रथम, शुभ नवरात्र स्कॉड को दूसरा, आंग्ल माशा को तीसरा, सीनियर ग्रुप में बख्शी स्कूल को पहला, वेसलियन स्कूल को दूसरा, अमलीपारा हाईस्कूल को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया। फ्री ग्रुप में पॉलिटेक्नीक कॉलेज को प्रथम, राधाकृष्ण गरबा ग्रुप को दूसरा और कालेज आफ आईटी को तीसरा पुरस्कार मिला।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!