आपकी - सिटीछत्तीसगढ़

बाईपास सड़क निर्माण गडबड़ी, चार साल में नहीं  दिया मुआवजा, किसान  की जमीन पर बना दी सड़क,

पुल निर्माण कार्य जारी, भटक रहा  किसान

Khabar Khairagariya

बाईपास सड़क निर्माण गडबड़ी, चार साल में नहीं  दिया मुआवजा, किसान  की जमीन पर बना दी सड़क,

पुल निर्माण कार्य जारी, भटक रहा  किसान,

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़ । शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने शहर के बाहर निर्माण हो चुके बाईपास सड़क निर्माण प्रक्रिया मे भूअर्जन के बाद भी मुस्का के किसान को लोकनिर्माण विभाग कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है । लोक निर्माण विभाग द्वारा बायपास सड़क निर्माण में लगभग 4 वर्ष पहले मुस्का निवासी हितग्राहीचेतन निषाद पिता महरू व दुखु साहु पिता घनश्याम साहु निवासी अमलीडीह खुर्द को भूअर्जन राशि का मुआवजा आवंटन आज तक नहीं हो पाया है। दोनों हितग्राही किसान पिछले तीन साल से लोनिवि दफ्तर के चक्कर लगाकर विभाग द्वारा मांगे गए सारे दस्तावेज तीन साल पहले ही जमा कर चुके है ।

4 वर्षों से अटकी राशि विभाग के चक्कर काटते परेशान

लोक निर्माण विभाग द्वारा बाईपास सड़क निर्माण प्रक्रिया को पूरा करते लगभग 4 वर्ष पूरे कर चुका हैं। इसमें सड़क निर्माण कार्य पिछले साल ही पूरा किया जा चुका है । पुल निर्माण की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद भी अपनी भूमि देने वाले दोनो किसानो को आज तक विभाग ने भूअर्जन की मुआवजा राशि का वितरण नहीं किया। दोनो किसान हितग्राहियों द्वारा लगातार विभाग के चक्कर काटने के बाद भी किसी न किसी बहाने विभागीय अधिकारी किसानो को गुमराह करते रहे है। इसके चलते इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

सब डिवीजन कार्यालय में लगभग 2 वर्षो तक दबी रही फाईल

मुआवजा के लिए भटक रहे किसान हितग्राहियों चेतन निषाद और हरि साहू ने बताया कि मुआवजा राशि आवंटन के लिए लोनिवि के एसडीओ में संपर्क करने पर वहाँ पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा टालमटोल कर हितग्रहियों को उचित जवाब नहीं दिया जाता था। और न ही मुआवजा राशि से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी दी जाती थी । बताया गया कि दोनो किसानों के मुआवजा प्रकरण की फाइल पिछले दो साल से लोनिवि कार्यालय मे दबा कर रख दी गई है ।

मुआवजा नही, जमीन पर बन रहा पुल

लोनिवि द्वारा बनाए जा रहे बायपास सड़क में ग्राम मुस्का में हितग्राही चेतन निषाद की जमीन मुस्का नदी किनारे स्थित है जिसमें बाईपास सड़क निर्माण के साथ उच्च स्तरीय पुल का निर्माण जारी है। इसकी सीमा लगभग 53 डिस्मील है पुल निर्माण कार्य हितग्राही चेतन निषाद के जमीन पर ही किया जा रहा है । निर्माण कार्य जारी होने के बाद भी विभाग ने इसके मुआवजे के प्रकरण को हीलहवाला कर रोके रखा है । जिसका खामियाजा किसान को भुगतना पड़ रहा है । 4 माह पूर्व दोनों हितग्राहियों द्वारा कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप कर मुआवजा राशि वितरण करने की मांग की गई थी। जिसके बाद सभी विभागीय कागजी कार्यवाही पूर्ण होने के बाद कलेक्टर ने प्रशासनिक जांच व कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग को मुआवजा राशि का आवंटन करने आदेश जारी किया था लेकिन अब तक विभाग इसमे लापरवाह बना हुआ है । लोक निर्माण विभाग को जिला कार्यालय भू-अर्जन विभाग द्वारा हितग्राही को मुआवजा राशि आबंटित करने के लिए आदेश जारी किए के बाद भी हितग्राहियों को अभी तक नहीं दी गई है। हितग्राहियों ने बताया कि कार्यालय में पता करने पर वहां संबंधित कर्मचारियों द्वारा भू-अर्जन बाईपास निर्माण के संबंधित पोर्टल में उनका नाम नहीं दर्शाना व एलॉटमेंट की प्रक्रिया उच्च स्तरीय कार्यालय को भेजना बताया गया !

खैरागढ़ बायपास रोड में हितग्राही से संबंधित डिमांड की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, जल्द ही एलाटमेंट की सुविधा उपलब्ध होते ही भुगतान की कार्यवाही की जायेगी ।

ललित वाल्टर तिर्की कार्यपालन अभियंता

लोक निर्माण विभाग संभाग खैरागढ़


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!