आपकी - सिटीछत्तीसगढ़

कलेक्टर ने शारीरिक अक्षम व्याख्याता को सेवानिवृत्त पर घर जाकर सौपा पेंशन आदेश,

कलेक्टर ने पेंशन भुगतान आदेश के साथ साल एवं पुष्पगुच्छ देकर पेंशनरों को किया सम्मानित

Khabar Khairagariya

  1. कलेक्टर ने शारीरिक अक्षम व्याख्याता को सेवानिवृत्त पर घर जाकर सौपा पेंशन आदेश,

सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन पेंशन का लाभ दें- कलेक्टर

कलेक्टर ने पेंशन भुगतान आदेश के साथ साल एवं पुष्पगुच्छ देकर पेंशनरों को किया सम्मानित,

शैलेंद्र मिश्रा खैरागढ़। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने शारीरिक अक्षम व्याख्याता को सेवानिवृत्त पर उसके घर जाकर पेंशन आदेश की प्रति सौंप दी। इस दौरान प्रभा ठाकुर व्याख्याता एवं राजेश सिंह ठाकुर सहा. ग्रेड-02 को सेवानिवृत्ति पर उनके घर जाकर पेंशन उपादान आदेश दिया गया। केसीजी कलेक्टर गोपाल वर्मा ने सेवानिवृत्त पर घर जाकर पेंशन आदेश की प्रति सौंपते हुए कोषालय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के दिन पेंशन का लाभ दें। जिले के सभी डी. डी.ओ. को पेंशन के देय स्वत्वों का तत्काल निराकरण करने के भी निर्देश दिये गये। खैरागढ़ के वार्ड क्रमांक 4 में प्रभा ठाकुर व्याख्याता, डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी माध्यमिक विद्यालय खैरागढ एवं राजेश सिंह ठाकुर सहा. ग्रेड – 02 शासकीय हाई स्कूल कांचरी दिनांक 31 जुलाई 2023 को सेवा निवृत्त हुए है। राज्य शासन के मंशानुरूप गोपाल वर्मा, कलेक्टर खैरागढ़ द्वारा संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन संभाग दुर्ग से पेंशन/उपादान भुगतान आदेश के साथ साल एवं पुष्पगुच्छ देकर पेंशनरों को सम्मानित किया।इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी गिरीश देवांगन, सहायक कोषालय अधिकारी सी. बी. ठाकुर, हेमंत साहू, प्राचार्य रोशन लाल वर्मा, संजय देवांगन, लेखापाल विद्याभूषण सोनी, संजय सोनी, प्रकाश खांडेकर सहित पेंशनरों के परिवार के सदस्य उपस्थित हुए।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!