नगरपालिकाध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा ने प्रेसवार्ता में गिनाई डेढ़ साल की उपलब्धि,
दस करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य पूरे, शिक्षा, सड़क सफाई, स्वास्थ्य पर फोकस ,

नगरपालिकाध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा ने प्रेसवार्ता में गिनाई डेढ़ साल की उपलब्धि,
दस करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य पूरे, शिक्षा, सड़क सफाई, स्वास्थ्य पर फोकस ,
शैलेंद्र मिश्रा खैरागढ़ । नगरपालिका मे डेढ़ साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद पालिकाध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा ने किए गए विकास कार्यों पर संतुष्टि जताई । पालिका के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते पालिकाध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा ने कहा कि बीते डेढ़ साल में नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 10 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्य किए गए है। शहर विकास की लगातार मांग पर भूपेश सरकार द्वारा नगर के सभी 20 वार्डो में निर्माण कार्य के लिये 2 करोड़ 5 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद शहर विकास की बड़ी जवाबदारी मिली थी । इसके लिए संयुक्त रूप से सतत प्रयास किया जा रहा है। वर्मा ने कहा कि शहर विकास के साथ शहर में संचालित होने वाले सामुदायिक, धार्मिक और परंपरागत गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। गरबा कवि सम्मेलन, दशहरा उत्सव का आयोजन लगातार जारी है। शिक्षण व्यवस्था मजबूत करने नगर में दो स्वामी आत्मानंद स्कूल का संचालन शुरू कराया गया। बेहतर स्वास्थ्य के लिए शहर में 50 बिस्तर अस्पताल की स्वीकृति मिल गई है । वर्मा ने बताया कि नगर में विकास कार्यों को गति देने कार्य योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है ।
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट होगा तैयार शहर में मरीन ड्राइव भी बनेगा
विकास कार्यों की जानकारी देते पालिकाध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा ने कहा कि शहर में विकास की नई संरचना तैयार करने का खाका तैयार किया गया है । इसके तहत शहर मे खेल मैदान, वाचनालय, पालिका बाजार का निर्माण प्रस्तावित है । इसका प्रस्ताव दिया गया है । 11 करोड़ की लागत से वॉटर ट्रिटमेंट प्लांट बनाया जाना है। शहर के दाऊचौरा से अमलीपारा तक मरीन ड्राईव का निर्माण किया जायेगा जिसके लिये शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वर्मा ने बताया कि नगर पालिका में 42 कार्यो के लिये अधोसंरचना मद के तहत 2 लाख 5 लाख 3 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके लिए सभी वार्डो मे भवन, नाली, सड़क, सीसी सड़क, प्रतिक्षालय, व्यवसायिक परिसर निर्माण, सांस्कृतिक मंच, शेड निर्माण, बाऊंड्रीवाल निर्माण कार्य पूरे कराए जाएगें । इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। इस दौरान सभापति पुरुषोत्तम वर्मा, शत्रुहन धृतलहरे, दीपक देवांगन, दिलीप लहरे, सुमित टॉडिया, एल्डरमेन मनराखन देवांगन, पलाश सिंह, रतन सिंगी, दयाराम पटेल सहित मौजूद रहे ।

