आपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़देशनगरीय प्रशासन

राजनांदगांव – खैरागढ़ सड़क निर्माण के लिए बाधाओं को दूर किया जा रहा

निर्माण में रोड़ा बने पेड़ हटाए जा रहें, बिजली पोल, पाइपलाइन भी शिफ्ट होंगे,

Khabar Khairagariya

राजनांदगांव – खैरागढ़ सड़क निर्माण के लिए बाधाओं को दूर किया जा रहा

 

निर्माण में रोड़ा बने पेड़ हटाए जा रहें, बिजली पोल, पाइपलाइन भी शिफ्ट होंगे,

 

 

प्रदीप बोरकर खैरागढ़। राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य सड़क निर्माण के दौरान शहर के सोनेसरार वार्ड में सड़क निर्माण में आ रहे पेड़ों की कटाई कार्य सोमवार को वन विभाग, लोक निर्माण विभाग अधिकारियों की उपस्थिति में शुरू की गई। उल्लेखनीय है कि सड़क निर्माण प्रक्रिया में निर्माण में आ रहे पेड़ों, बिजली पोल सहित पालिका की पाइपलाइन नहीं हटाने के चलते निर्माण में रूकावट आ रही थी। लोनिवि की ओर से वन विभाग, बिजली विभाग और नगरपालिका को संबंधित कार्यों को निर्माण के पहले ही कराए जाने के पत्र दिए जाने के बाद भी कार्य नहीं होने से सड़क निर्माण कार्य बिना पेड़ कटाई, पोल हटाने के ही जारी था।

लगातार पत्र और खबर प्रकाशन के बाद आखिरकार प्रशासन की आंख खुली और सोमवार को पेड़ों को काटे जाने की कार्यवाही शुरू की सड़क निर्माण की जद में आने वाले पेड़ों की संख्या 26 बताई गई है। सोमवार को दिनभर जेसीबी, कटर मशीन लगाकर पेड़ों को काटकर अलग किया गया। पहले किए गए सर्वे में पेड़ों की संख्या 46 बताई गई थी। जिसे फिर से सर्वे और निर्माण प्रक्रिया के दौरान जांच में कम किया गया। पेड़ों की कटाई के चलते सोनेसरार वार्ड में सुबह से रात तक बिजली सप्लाई पूरी तरह बाधित रही। इसके चलते वार्डवासियों को हलाकान होना पड़ा। वार्ड के लोग दिनभर बिजली के बिना रहे। पंखे, कूलर नहीं चला पाए।

सड़क निर्माण की जद में आ रहे पेड़ों को हटाने की कार्यवाही वन विभाग ने शुरू कर दी, लेकिन अब तक विद्युत मंडल और पालिका की ओर से बिजली पोल, तार और पाइपलाइन हटाने कार्य शुरू नहीं कराया गया है। लोनिवि अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए संबंधित विभागोंको कई बार पत्र जारी किया जा चुका है। इसके बाद भी विभाग ने सक्रियता नहीं दिखाई। पालिका प्रशासन ने दो दिन पहले ही पाइपलाइन हटाए जाने संबंधी कार्यवाही को लेकर लोनिवि को डिमांड भेजा है। जिस पर कार्यवाही की जा रही है। जिसके बाद पाइप लाइन हटाया जाना प्रस्तावित है। सड़क चौड़ी होने के चलते वार्ड में पेयजल सप्लाई के लिए डाले गए आधे से ज्यादा पाइपलाइन सड़क के नीचे आ रही है। इसके कारण निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से वार्ड के सड़क किनारे के रहवासी वाहनों की आवाजाही से उड़ रही धूल के गुबार से ज्यादा परेशान हैं।

 

पेड़ों को हटाने की कार्यवाही शुरू हो गई है। बिजली पोल और पाइपलाइन हटाने कार्य भी जल्द संबंधित विभागों की ओर से शुरू किया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य भी समय से पहले पूरा किए जाने की तैयारी है।

 

स्मारिका तिवारी

उपअभियंता लोनिवि खैरागढ़


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!