आपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़धर्ममनोरंजन

राम और लक्ष्मण के साथ बांके बिहारी मंदिर से निकाली जारी शोभायात्रा, इतवारी बाजार

इतवारी बाजार रावणभाठा में होगा 51 फीट ऊंचे रावण का दहन, उत्सव की तैयारी पूरी,

Khabar Khairagariya

दशहरा का पर्व आज,

राम और लक्ष्मण के साथ बांके बिहारी मंदिर से निकाली जारी शोभायात्रा,

इतवारी बाजार रावणभाठा में होगा 51 फीट ऊंचे रावण का दहन, उत्सव की तैयारी पूरी,

 

 

 

प्रदीप बोरकर खैरागढ़। नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव पर मंगलवार को ईतवारी बाजार के रावणभाठा में 51 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। समिति की ओर से विरोजित बांके बिहारी मंदिर परिसर से मां दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन यात्रा भव्य शोभायात्रा के साथ निकलेगी। भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान के साथ वानर सेना डीजे, राऊत नाच, धुमाल लेकर गोल बाजार, मस्जिद चौक, ईतवारी बाजार, बख्शी मार्ग, ईतवारी बाजार होते रावणभाठा पहुंचेगी जहां भव्य और आकर्षक आतिशबाजी के बीच विशालकाल रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। नपाध्यक्ष गिरजा चंद्राकर ने बताया कि दशहरा उत्सव के तहत रावण दहन की तैयारी पूरी हो चुकी है। शोभायात्रा मे सभी जनप्रतिनिधि, नागरिक, पालिका कर्मी मौजूद रहेंगे। देवी मंदिरों में नवरात्रि के अष्टमी हवन की प्रक्रिया सोमवार को विधि विधान से पूरी की गई।विभिन्न इलाकों में विराजित की गई दुर्गा प्रतिमाओं वाले पंडालों में भी अष्टमी हवन के तहत पूर्णाहूति दी।

 

 

भक्तों के लिए जगह-जगह भंडारे का आयोजन

शहर के दंतेश्वरी मंदिर, ईतवारी बाजार स्थित

 

 

मंदिर परिसर मे भी अष्टमी हवन पर बड़ी संख्या में भक्त और लोग जुटे। दोपहर तक चले हवन पूजन के बाद मंदिरों में ज्योति कलश के दर्शन करने जमकर भीड़ उमड़ी। नवरात्रि पर्व के दौरान शहर में देवी पंडालों और भक्तों द्वारा जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर महाप्रसादी वितरण किया गया। तुरकारीपारा स्थित मां संतोषी प्रतिमा पंडाल में समिति द्वारा नवरात्रि पर प्रतिदिन भंडारे का आयोजन कर महाप्रसादी का वितरण जारी रहा। सोमवार को बस स्टैण्ड में विराजित दुर्गा पंडाल में भी अष्टमी हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। राजपरिवार दुर्गा उत्सव समिति की ओर से रियासत कालीन दंतेश्वरी मंदिर में सोमवार को महाआरती का आयोजन कर भंडारे में महाप्रसादी वितरित किया गया।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!