आपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़देशहेल्थ

अस्पताल में सुरक्षित प्रसव कराया,

पाड़ादाह में महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, 

Khabar Khairagariya

अस्पताल में सुरक्षित प्रसव कराया,

पाड़ादाह में महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म,

 

प्रदीप बोरकर खैरागढ़। छुईखदान ब्लॉक के वनांचल ग्राम जुरलाखार की शकुंतला बाई ने प्रसव पीड़ा के बाद 35 किलोमीटर का सफर तय कर पाड़ादाह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा बालकों को जन्म दिया। सोमवार को सूचना मिलने के बाद महतारी एक्सप्रेस से गर्भवती महिला को पाड़ादाह स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

 

प्रसव पीड़ा से कराह रही शकुंतला की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सक रितुराज सिंह, नर्स कुमेश्वरी ठाकुर और अंजली डेनियल ने मोर्चा संभाला। उनके अनुभव और मशक्कत के आधार पर महिला का सफल सामान्य प्रसव कराया गया। इस दौरान महिला ने दो स्वस्थ बालकों को जन्म दिया। प्रसव के बाद मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं और स्वास्थ्यकर्मियों की निगरानी में हैं।

पाड़ादाह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालाना ढाई सौ से अधिक महिलाओं का प्रसव कराता है। चिकित्सा अधिकारी रितुराज सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी अनुभवी हैं और प्रसव कार्य में गंभीरता दिखाते हैं। पाड़ादाह स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत घाघरा सेलेकर गातापार जंगल, ईटार पाड़ादाह, लक्षणा जैसे 50 से अधिक ग्राम आते हैं। जुरलाखार, भावे, बकरकट्टा जैसे वनांचल क्षेत्रों के मरीज भी बेहतर इलाज और प्रसव के लिए इसी केंद्र का रुख करते हैं।

कम समय में ही यह केंद्र बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिसाल बन रहा है। चिकित्सा अधिकारी सिंह ने बताया कि जुड़वा बच्चों का प्रसव हाईरिस्क श्रेणी में आता है, जिसे अनुभवी महिला स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा सुरक्षित रूप से कराया गया।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!