आपकी - सिटीछत्तीसगढ़हेल्थ

खैरागढ़ में बनेगा जिला चिकित्सालय, बैठक में सर्वसम्मति से हुआ निर्णय,

केंद्रीय विद्यालय के सामने बनेगा जिला अस्पताल, दोनों ओर से होगी 40 फिट चौड़ा रोड

Khabar Khairagariya

खैरागढ़ में बनेगा जिला चिकित्सालय, बैठक में सर्वसम्मति से हुआ निर्णय,

उपयुक्त स्थल के आधार पर बैठक में दूरदर्शिता पूर्वक हुआ निर्णय”- विधायक एवं कलेक्टर

केंद्रीय विद्यालय के सामने बनेगा जिला अस्पताल, दोनों ओर से होगी 40 फिट चौड़ा रोड

जिला जिला चिकित्सालय निर्माण कार्य एक सप्ताह में होगा चालू, फरवरी 2024 तक होगा पूर्ण

शैलेंद्र मिश्रा खैरागढ़।  जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में जिला चिकित्सालय के नए भवन के निर्माण के सम्बंध में जन-प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक सर्किट हाउस छुईखदान में सम्पन्न हुई। स्थल अवलोकन के उपरांत बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि खैरागढ़ में जिला चिकित्सालय का नया भवन बनेगा।

उपयुक्त स्थल के आधार पर बैठक में दूरदर्शिता पूर्वक हुआ निर्णय”- विधायक एवं कलेक्टर

 

जिला अस्पताल भवन निर्माण के लिए बैठक के बाद खैरागढ़ विधायक और केसीजी कलेक्टर ने संयुक्त बयान में कहा कि-उपयुक्त स्थल के आधार पर बैठक में दूरदर्शिता पूर्वक हुआ निर्णय। जिला अस्पताल हेतु जनप्रतिनिधियों से 3 स्थल क्रमशः खैरागढ़, भुलाटोला और छुईखदान का स्थल सुझाव किया गया था। जिला प्रशासन के द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्थलों का अवलोकन दौरान किया गया। इसके बाद सर्किट हाउस छुईखदान में आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें उपयुक्त स्थल, चौड़ा पहुँच मार्ग और आवश्यक क्षेत्रफल के आधार पर सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय कि खैरागढ़ केंद्रीय विद्यालय के सामने जिला चिकित्सालय का नया भवन का निर्माण किया जाएगा। कम्पोज़िट कलेक्ट्रेट भवन के बाहर स्थापित होने वाले विभागों में से छुईखदान-गंडई में स्थापना के सम्बंध में एक अन्य बैठक जल्द ही गंडई में आयोजित की जाएगी।

जन-प्रतिनिधि, नागरिक और प्रशासन के अधिकारी रहे उपस्थित

 

इस दौरान विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा और कलेक्टर गोपाल वर्मा सहित मंडी अध्यक्ष खैरागढ़ दशमत जंघेल, पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, पार्तिका संजय महोबिया, समाजसेवी नीलाम्बर वर्मा, रामकुमार पटेल, मोतीलाल जंघेल, शांतिलाल जैन, रावल कोचर, संजय महोबिया, सज्जाक खान, भीखमचंद छाजेड़, मनराखन देवांगन, मिहिर झा, सुनीलकान्त पांडेय, सुदीप श्रीवास्तव, अशरफ खान, अंकित चोपड़ा, समीर कुरैशी एवं अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। प्रशासन की ओर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रेणुका रात्रे, तहसीलदार मोक्षदा देवांगन, अमरदीप अंचल,संजय देवांगन आदि उपस्थित हुए।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!