आपकी - सिटीछत्तीसगढ़राजनीति

देवारीभाट के कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन,

भाजपा नेता विक्रांत सिंह चला रहे है अभियान

Khabar Khairagariya

देवारीभाट के कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन,

कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा के गृह ग्राम में विक्रांत का धमाका,

इस हफ्ते के अंदर तीसरी बार 355 लोगो ने बीजेपी में किया प्रवेश 5 कांग्रेसी सहित 350 नव युवक शामिल,

भाजपा नेता विक्रांत सिंह चला रहे है अभियान,

शैलेंद्र मिश्रा खैरागढ़ । विधानसभा चुनाव होने को अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी है ऐसे में खबर आई है कि केसीजी जिला भाजपा के खैरागढ़ ग्रामीण मण्डल अंतर्गत ग्राम सलोनी में देवारीभाट,शेरगढ़, भोथी, जालबांधा,करमतरा,पेटी रेंगाकठेरा, सलोनी,केकराजबोड, सोनभठ्ठा, मुड़भादुर अवेली क्षेत्र के 355 युवा ने भाजपा में प्रवेश कर लिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ बीजेपी की रीति-नीति से प्रभावित होकर इस सप्ताह के अंदर राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के द्वारा चलाये जा रहे चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो अभियान से प्रेरित हुए थे। कार्यक्रम में प्रवेश करने वाले युवाओ को गमछा पहनाकर स्वागत किया गया ततपश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला पंचायत उपाध्यक्ष  विक्रांत सिंह ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा सभी वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित किया जा रहा है लेकिन छत्तीसगढ़ में पौने पांच साल से सभी वर्गों को यहां के कांग्रेस सरकार द्वारा सिर्फ ठगा जा रहा है जिसमे गरीबो का प्रधानमंत्री आवास एक बहुत ही अच्छी योजना है जिसमे राज्य सरकार द्वारा गरीबो के आशियाने को बसाने से रोका गया साथ ही सभी वर्गों को राज्य सरकार द्वारा सिर्फ झूठ बोलकर सत्ता हासिल करके सिर्फ छत्तीसगढ़ को कर्ज में डुबोने का कार्य किया है जिसे जनता समझ चुकी है और सभी युवा अब राज्य की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हो जाये और छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाने के लिए कार्य करे खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 1111 नए युवाओ* को भाजपा में जोड़ने के उद्देश्य के साथ चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो अभियान चलाया जा रहा है जिसमे युवा उत्साहित होकर भाजपा में जुड़ रहे हैं.इस दौरान   जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि युवाओ का लगातार भाजपा की ओर जुड़ाव हो रहा है जिससे सभी क्षेत्रों में भाजपा सशक्त और मजबूत हो रही है आगामी विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं की दम पर भाजपा की सरकार बनना तय है इस दौरान
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आयश सिंह बोनी,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष हर प्रसाद वर्मा,मंडल अध्यक्ष केशव चंदेल,प्रकाश सिंह ठाकुर,विकेश गुप्ता,आलोक श्रीवास,प्रकाश ठाकुर,भरत वर्मा, देवकुमार सेन, अनूप वर्मा,दीनदयाल सिन्हा,रविंद्र वर्मा,अमीषा वर्मा,आदर्श बहादुर सिंह,दिलेश्वर यदु,ललित चोपड़ा,जयप्रकाश साहू,मंजीत ठाकुर ,अवध वर्मा, राकेश वर्मा,प्रेमसागर गुप्ता,अनीश सिंह,रेखचन्द वर्मा,जागेश्वर वर्मा, ,डोरे लाल साहू,चंद्रेश साहू,प्रमोद भगत,मुकेश वर्मा, दुवेश वर्मा, डॉ भूपेंद्र साहू,अनिल साहू, नेंगी वर्मा,चंदू यादव,हेमंत देशमुख,गजानंद साहू,अरुण साहू,धर्मेंद्र साहू, बिरेंद्र साहू,तेजस्वर साहू, प्रदुमन साहू, होमेस्वर साहू, तारण साहू,चतुर वर्मा,सहित बहुत संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!