आपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़

किसानों को 30 सितंबर तक कराना होगा धान पंजीयन

आधार लिंक मोबाईल में ओ.टी.पी. से क्रय का होगा विकल्प

Khabar Khairagariya

धान खरीदी हेतु 30 सितंबर तक होगा पंजीयन, दिया गया प्रशिक्षण

बायोमैट्रिक सिस्टम से अंगूठा लगाकर, होगी धान की खरीदी

आधार लिंक मोबाईल में ओ.टी.पी. से क्रय का होगा विकल्प

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़:- छत्तीसगढ़ शासन कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्रालय, रायपुर के मार्गदर्शी निर्देशन और कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन के लिये,
किसान 30 सितंबर तक पंजीयन करा सकेंगें। इस सम्बन्ध में जिले के समिति प्रबंधकों एवं ऑपरेटरों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देशन में जनपद पंचायत खैरागढ़ के सभाकक्ष में प्रशिक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में किसान पंजीयन के दौरान किसानों की आयु एवं आधार नंबर की जानकारी एकीकृत किसान पोर्टल में दर्ज किया जाना अनिवार्य है। इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान, मक्का एवं राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत आधार एवं मोबाईल नंबर ऑनलाईन दर्ज किया जाना है। गत वर्ष के पंजीकृत कृषकों को धान विक्रय हेतु कैरीफारवर्ड किया जायेगा, उन्हें भी अपना आधार नंबर देना होगा। इस वर्ष धान खरीदी बायोमेट्रिक एथेन्टिकेशन/आधार बेस्ड एथेन्टिकेशन के द्वारा किया जाना है। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु कृषक अपना स्वयं अथवा नॉमिनी के द्वारा धान विक्रय समर्थन मूल्य में कर सकता है।

आधार लिंक मोबाईल में ओ.टी.पी. से क्रय का होगा विकल्प

आधार प्रमाणीकरण यदि बायोमेट्रिक के माध्यम से सफलतापूर्वक दर्ज नहीं होता है उस स्थिति में अंतिम विकल्प के रूप में आधार से लिंक मोबाईल नंबर में ओ.टी.पी. भेजकर धान का विक्रय किसान कर सकता है। बायोमेट्रिक आधारित धान खरीदी का प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया गया। समिति प्रबंधकों को समिति मुख्यालय, राशन दुकान, ग्राम पंचायत मुख्यालय में किसान पंजीयन की जानकारी चस्पा किये जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही मुनादी एवं अन्य माध्यम से भी किसान पंजीयन के प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया गया।

नवीन पंजीयन एवं संशोधन हेतु कृषकों से 30 सितंबर तक लेंगे आवेदन

नवीन पंजीयन एवं संशोधन हेतु कृषकों से आवेदन 30 सितंबर 2023 तक लिया जा सकेगा। किसान पंजीयन से संबंधित संपूर्ण कार्य 31 अक्टूबर 2023 तक संपन्न कराया जाना है। प्रशिक्षण में होने वाली कठिनाइयों के निराकरण के लिये मार्कफेड मुख्यालय राजनांदगाँव से प्रोग्रामर महेन्द्र ने मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण में प्रभारी खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक, नोडल अधिकारी/सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं रघुराज सिंह, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक आलोक शर्मा, राजकुमार सोलंकी, उपसंचालक कृषि सहित सभी समिति प्रबंधक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!