विक्रांत के प्रथम आगमन अतरिया में 1008 ने थामा
चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो अभियान विक्रांत के नेतृत्व पर लगातार जता रहे भरोसा

विक्रांत के प्रथम आगमन अतरिया में 1008 ने थामा
चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो अभियान
विक्रांत के नेतृत्व पर लगातार जता रहे भरोसा
शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़:- विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही विधानसभा क्षेत्र मे देशहित को प्राथमिकता मानकर युवाओ का हुजूम भाजपा प्रवेश के लिए उमड़ रहा है। प्रदेश कार्यंसमिति सदस्य व जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने 11 सौ 11 युवाओ को भाजपा से जोडऩे का लक्ष्य लेकर बीते 30 जुलाई से ही चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो अभियान की शुरूआत उदयपुर से की और महज 15 दिवस के भीतर ही लगातार युवा भाजपा की रीति नीति और नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर भगवा गमछा ओढ़ रहे है। उदयपुर मे मन की बात कार्यक्रम के दौरान 125, बुंदेली मे 222 के बाद सलोनी मे 355 , बिजलदही में 407 युवाओ और ग्राम बाजार अतरिया में 1108 युवाओं और महिलाओं ने विधिवत रूप से भाजपा प्रवेश किया है। बाजार अतरिया मे मुख्य रूप से बिहार के विधायक बृजभूषण ठाकुर जी ,जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला भाजपाध्यक्ष घम्मन साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी की मौजूदगी में युवाओं ने भरी बारिश के बीच भी कार्यक्रम में जोश बरकार रख 1111 के लक्ष्य को पार कर डबल कर दिया गया। अभी तक के कार्यक्रम में युवाओं ने ही बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया पर इस बार महिलाए भी पीछे नहीं हुई बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी बीजेपी में का दामन थामा,क्षेत्र के युवा जिस तेजी से अभियान मे जुडक़र भाजपा की रीति नीति पर विश्वास प्रकट कर रहे है जो आसन्न विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस के लिए मुश्किले खड़ी कर सकता है।
खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के में हरो भांचा
- कार्यक्रम मे जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का नौ साल उपलब्धियो से भरा पूरा है, गॉव गरीब को पीने का साफ पानी, आवाजाही के लिए सुगम सडक़, सिर छुपाने के लिए मकान, धुंए से मुक्ति के लिए गैस सिलेंडर और महिलाओ के मान सम्मान को देखकर घर घर शौचालय जैसी जनसरोकार से संबधित योजनाए क्रियांवित कर भारतरत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी के सपनो का प्रदेश बना रही है वही दूसरी ओर पौने पांच साल से सत्ता सरकार मे काबिज कांग्रेस प्रदेश का बेड़ा गर्क करने मे तुली है। पीएम आवास योजना को लेकर देश मे सबसे बुरी स्थिति छग के होने की जानकारी देते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि हितग्राहियो को समय पर किश्त मिले इसके लिए केंद्र अपने हिस्से की राशि समय पर दे रही है लेकिन भूपेश सरकार अपने हिस्से का राज्यांश देने मे हीला हवाला कर रही है। विक्रांत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बनी तो उनका सीएम अपने सरकारी आवास तभी जाएगा जब प्रदेश के गरीब अपने खुद के आवास पर प्रवेश करेंगे।
-
भूपेश राज मे भ्रष्टाचार का बोलबाला
और हम क्षेत्र के हर युवा से अपील की आप अपनी झिझक दूर कर भाजपा का दामन थामे आपका स्वागत है परिवार बढ़ने के लिए हम आप तक पहुंच रहे हैं , और एक महत्पूर्ण बात कही जो लोगो के दिल को छू गई सियानमन बार मैं हा भाँचा हरो दाई मन मोर मामी हरे तो अपन भांचा ला आप मन अपन आशीर्वाद जरूर दहूं -
जिलाध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि भूपेश सरकार के राज मे भ्रष्टाचार सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रहा है। झूठ और छल कपट कर सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस प्रदेश के आम आदमी के सिर पर कर्ज लाद रही है। घम्मन साहू ने कहा कि पौने पांच साल मे आम जनता कांग्रेस को भलीभांति समझ गई और विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकने तैयार है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी ने नवप्रवेशी युवाओ का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनाने कमर कसकर काम करने का वक्त आ गया है। विधानसभा क्षेत्र में 1111 के लक्ष्य को आज हमने डबल कर क्षेत्र में भाजपा की विचारधारा,नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व और विक्रांत सिंह जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर नए युवा साथ आ रहे है , हम उनका स्वागत करते हैं ..और मै कांग्रेस के भाईयो को चुनौती देता हूं की आप भी कल अतरिया में ज्वाइनिंग का कार्यक्रम किए है और बोलते है की भाजपा फर्जी आंकड़ा पेश कर रही है तो मैं चुनौती देता हूं आज तो हमने 1108 की संख्या में ज्वाइनिंग करवाई है bjym के पेज से लाइव चला रहे है आप देख सकते है आप अपनी कार्यक्रम की वीडियो और फोटो रिलीज कीजिए …
युवाओ को भाजपा से जोडऩे चलो संगवारी भाजपा संग जुड़बो अभियान को जिस तरह से प्रतिसाद मिल रहा है उससे लगता है कि लक्ष्य निर्धारित समय से पूर्व हासिल हो जाएगा। इस दौरान विकेश गुप्ता, सूर्यदमन सिंह,केशव चंदेल, हरप्रसाद वर्मा, देवकुमार सेन,आलोक श्रीवास,
नरेंद्र श्रीवास,जितेंद्र साहू,अनूपलाल वर्मा, ऋषभ सिंह,सूर्यदमन सिंह, विनय देवांगन, रुद्रांश सिंह,शैलेंद्र मिश्रा,दिलेश्वर यदु, प्रेमसागर गुप्ता, राकेश वर्मा,मुकेश वर्मा,जयप्रकाश साहू, राकेश वर्मा,अनीश दादू, मिनेश जघेंल,सौरभ जघेंल,ललित चोपड़ा,रेखचंद जघेंल, जागेश्वर जघेंल, अंकित अग्रवाल,लल्ला कांदरा, मंजीत ठाकुर, मनीष ढीमर, चमन कंडरा, घ्रुव वर्मा, दुवेश वर्मा,सहित बडी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
००००००००००००००००००००००००
