दिवंगत विधायक की प्रतिमा लगाने 27 को होगा भूमिपूजन
दिवंगत विधायक की प्रतिमा लगाने 27 को होगा भूमिपूजन

दिवंगत विधायक की प्रतिमा लगाने 27 को होगा भूमिपूजन
शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़:- शहर में दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की प्रतिमा लगाए जाने की प्रक्रिया अब जल्द नगरपालिका की ओर से पूरी की जाएगी। 27 सितंबर को सिविल लाइन के दुर्गा चौक पर इसके लिए भूमिपूजन होगा। इसके लिए पालिका ने टेंडर सहित अन्य प्रक्रिया पूरी कर ली है। भूमिपूजन कार्यक्रम विधायक यशोदा वर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नवाज खान, दिवंगत विधायक के पूत्र आर्यव्रत सिंह, पुत्री शताक्षी सिंह की उपस्थिति इसकी आधार शिला रखी जाएगी। दिवंगत विधायक सिंह की प्रतिमा सहित चौंक सौंदर्यीकरण के लिए नगरपालिका द्वारा लगभग 25 लाख रू की स्वीकृति प्रदान की गई थी। पिछले विधानसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस के घोषणापत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी घोषणा की थी लेकिन कागजी प्रक्रिया में मामला उलझा पड़ा था। आगामी चुनाव के पूर्व ही मुख्यमंत्री की घोषणाओं को पूरा करने पालिका प्रशासन जुटा है। भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विधायक सहित पालिका पदाधिकारियाें की बैठक में कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में नपाध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष रज्जाक खान, सभापति शत्रूहन धृतलहरे, दीलिप लहरे, दीपक देवांगन, पूरूषोत्तम वर्मा, सुमन पटेल विधायक प्रतिनिधि नीलाबंर वर्मा सहित पार्षद मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप दिवंगत विधायक सिंह की प्रतिमा स्थापित करने कार्रवाई पूरी हो चुकी है। भूमिपूजन के बाद तत्काल कार्य भी शुरू कराया जाएगा।
