Uncategorizedआपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़देशशिक्षा

संगीत विश्विद्यालय खैरागढ़ का पहचान है, इसके टुकड़े करने की साजिश का विक्रांत ने किया कड़ा विरोध

रायपुर में स्थापित करने वाले विश्वविद्यालय के आफ कैम्पस को करे स्पष्ट - विक्रांत सिंह

Khabar Khairagariya

 

  • संगीत विश्विद्यालय खैरागढ़ का पहचान है, इसके टुकड़े करने की साजिश का विक्रांत ने किया कड़ा विरोध
  • रायपुर में स्थापित करने वाले विश्वविद्यालय के आफ कैम्पस को करे स्पष्ट – विक्रांत सिंह

 

  • संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का धरोहर – विक्रांत सिंह

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़ :- देश विदेश में संगीत विश्वविद्यालय के नाम से मशहूर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का अलग ही पहचान है जहां खैरागढ़ के राजघराने से जुड़े कई तथ्य सामने आ जाते हैं इसी कारण खैरागढ़ का धरोहर के रूप में संगीत विश्वविद्यालय का संचालन बड़ा ही अहम हिस्सा है इसी बीच संगीत विश्वविद्यालय के टुकड़े करने की बाते सामने आई है जिसका राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष व खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्यासी विक्रांत सिंह ने कड़ा जताया है श्री सिंह ने कहा है कि खैरागढ़ की पहचान संगीत विश्वविद्यालय से है जो खैरागढ़ का गौरव है श्री सिंह ने आगे कहा कि खैरागढ़ से संगीत विश्वविद्यालय को अन्य स्थान में भी शुरू करने की बाते सामने आई है जो बड़ा षड्यंत्र है शासन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या रायपुर में स्थापित ऑफ कैम्पस में केवल डिप्लोमा कोर्स संचालित होगा या फिर सम्पूर्ण स्नातक या स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम भी संचालित होंगे उन्होंने आगे कहा कि रायपुर में संगीत विश्वविद्यालय के सम्पर्क केंद्र खोला जाना चाहिए था क्योंकि संगीत विश्वविद्यालय से सम्बद्ध पहले से ही तीन महाविद्यालय है एवं अनेको परिक्षाकेन्द्र भी है। यदि संगीत विश्वविद्यालय के परिवर्तन स्थान की कोशिश की जा रही है तो यह बहुत बड़ा षड्यंत्र रचा जा रहा है साथ ही खैरागढ़ की अस्मिता से जुड़ा हुआ विश्वविद्यालय खैरागढ़ की पहचान है जिसके टुकड़े करने की षड़यंत्र का घोर विरोध किया जाएगा।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button