Uncategorizedआपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़देश

ऑफ कैंपस बंद करने का आदेश जल्द ही जारी हो सकता है।

लगातार खैरागढ़ की जनता के जनाक्रोश को देखते हुए 

Khabar Khairagariya

 

इंदिरा कला संगीत विवि  का ऑफ कैंपस स्टडी सेंटर जो कि राजधानी रायपुर में खोला गया है 

लगातार खैरागढ़ की जनता के जनाक्रोश को देखते हुए 

ऑफ कैंपस बंद करने का आदेश जल्द ही जारी हो सकता है।

 

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़:- इंदिरा कला संगीत विवि (Indira Kala Sangeet University) का ऑफ कैंपस स्टडी सेंटर जो कि राजधानी रायपुर में खोला गया है उसको बंद करने का आदेश जल्द ही जारी हो सकता है। इस बाबत स्थानीय विधायक ने सीएम भूपेश बघेल से चर्चा की है। स्थनीय विधायक के मुताबिक उन्हें सीएम ने आश्वस्त किया है कि, जल्द ही उक्त सेंटर को बंद करने का आदेश जारी हो जाएगा।

उल्लेखनीय है कि, बीते चार-पांच दिनों से राजधानी रायपुर में ऑफ कैंपस स्टडी सेंटर प्रारंभ किए जाने से नाराज शहरवासियों ने आंदोलन छेड़ रखा है। नगरवासियों की भावनाओ से विधायक यशोदा वर्मा ने सीएम भूपेश बघेल को अवगत कराया है। रायपुर में मुलाकात के दौरान विधायक यशोदा वर्मा ने सीएम से कहा कि, कला संगीत के उत्थान को लेकर राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह और रानी पद्मावती देवी सिंह की अप्रतिम दानशीलता संगीत विवि के शानदार परिसर में नजर आता है। लगभग 67 साल के गरिमामयी कालखंड में संगीत विवि नगरवासियों सहित पूरे क्षेत्रवासियों की भावनाओं में रच बस गया है। 23 सितंबर को प्रदेश शासन के 2014 में जारी आदेश के परिपालन में विवि प्रशासन द्वारा राजधानी में ऑफ कैंपस स्टडी सेंटर का शुभारंभ किया है। जहाँ प्रारंभिक तौर रायपुर ही नहीं प्रदेश में कहीं भी नहीं खुलेगा

सीएम से रूबरू विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि, कांग्रेस सरकार जनभावनाओं का सम्मान और जनहितकारी योजनाओं के लिए जानी जाती है। इस स्थिति में संगीत विवि के ऑफ कैंपस सेंटर खोले जाने से लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं, इसलिए आवश्यक है कि त्वरित रूप से 23 सिंतबर को प्रारंभ उक्त सेंटर को बंद करने का आदेश जारी किया जाए। नगरवासियों की नाराजगी और विपक्ष को इस विषय पर राजनीति कर लोगों को बहकाने की जानकारी मिलने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने विधायक यशोदा वर्मा को आश्वस्त करते हुए कहा कि, उक्त सेंटर बंद होगा। वहीं प्रदेश में कहीं भी संगीत विवि का स्टडी सेंटर नहीं खुलेगा।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!