Uncategorizedआपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़देशराजनीतिविदेश

भाजपा विधायक प्रत्यासी विक्रांत सिंह के समक्ष दिव्यांगजनों ने किया भाजपा प्रवेश

दिव्यांगजनो ने कांग्रेस सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप

Khabar Khairagariya

 

 

भाजपा विधायक प्रत्यासी विक्रांत सिंह के समक्ष दिव्यांगजनों ने किया भाजपा प्रवेश

दिव्यांगजनो ने कांग्रेस सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़ :- जिला भाजपा युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में खैरागढ़ – छुईखदान-गंडई जिले के दिव्यांग संघ के जिला अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता के अगुआई में 23 दिव्यांगजनों ने भाजपा प्रत्यासी विक्रांत सिंह के निवास पहुँचकर प्रदेश के कांग्रेस सरकार पर दिव्यांगों के प्रति कोई विशेष ध्यान नही देने, सरकारी नौकरी में दिव्यांगों को अनदेखा कर 2011 के सर्वे सूची में ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगों को पेंशन का लाभ नही दिलाने के चलते हो रही परेशानी सहित वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए भाजपा के प्रति भरोषा जताते हुए भाजपा प्रवेश किया।भाजपा प्रत्यासी विक्रांत सिंह ने सभी दिव्यांगों को मुंह मीठा कराकर भाजपा में प्रवेश कराया साथ ही दिव्यांगों से कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही 2011 सर्वे सूची के आधार पर दिव्यांगों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा साथ ही केसीजी जिले में बैटरी चलित ट्राइसाइकिल की मांग लगातार दिव्यांगों द्वारा की जा रही है लेकिन प्रदेश सरकार के द्वारा कोई विशेष पहल नही किया जा रहा है जो न्यायसंगत नही है।विक्रांत सिंह ने आगे कहा कि दिव्यांगों के लिए विशेष पहल किया जाएगा ताकि उनको कोई परेशानी न हो इस दौरान दिव्यांग संघ के जिला सचिव आशीष साहू, सुंदरलाल साहू, अगनु साहू, ओम प्रकाश साहू, तुलसी बाई साहू, दुलीचन्द कवर, देवलाल वर्मा, गोपाल वर्मा, कमलेश दास मानिकपुरी, आंनद राम वर्मा, संजय कुमार, सचिन कुमार भगत, बीरबल यदु, राजेश निषाद सहित दिव्यांजन उपस्थित थे।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button