Uncategorizedआपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़राजनीति

कोटरा मे 35 भाजपाईयों ने विधायक की उपस्थिति मे थामा कांग्रेस का दामन

Khabar Khairagariya

 

कोटरा मे 35 भाजपाईयों ने विधायक की उपस्थिति मे थामा कांग्रेस का दामन

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़ :- जिले के ग्राम कोटरा में आयोजित जगराता में विधायक यशोदा वर्मा शामिल हुई और कार्यक्रम को संबोधित किया । जगराता कार्यक्रम में कोटरा में भाजपा के 35 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। विधायक यशोदा वर्मा ने सभी प्रवेशित लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलवाते पार्टी की रीति नीति को आम लोगो तक पहुँचाने कहा। इस दौरान नीलांबर वर्मा, डॉ राजू, नरेंद्र सेन, ओम प्रकाश साहू, गुलशन तिवारी, कोटरा सरपंच पंच, और ग्रामवासी उपस्थित थे । विधायक यशोदा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 4 साल के कार्यकाल को छत्तीसगढ़ में महाजनसंपर्क अभियान के रूप में जारी है। मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में प्रदेश भर में प्रत्येक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से आज छत्तीसगढ़ का युवा वर्ग प्रभावित होकर भाजपा छोड़ने मजबूर हुआ है। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से परेशान होकर नौजवान वर्ग कांग्रेस के साथ आ रहे है। कांग्रेस प्रवेश करने वाले युवाओं ने इस दौरान विधायक यशोदा वर्मा को सक्रिय राजनेता निरूपित करते कहा कि भाजपा केवल गुमराह करने कार्य कर रही है ।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!