Uncategorizedआपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़जुर्महेल्थ

दूर्घटना मे सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति को दिया उपचार

गातापार जंगल मे पदस्थ आईटीबीपी जवानो की तत्परता

Khabar Khairagariya

 

दूर्घटना मे सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति को दिया उपचार

 

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़ :- गातापार जंगल मे पदस्थ आईटीबीपी जवानो की तत्परता से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को त्वरित रूप से स्वास्थ्य सुविधा मिलने से उसकी जिदंगी बच गई। गातापार जंगल मे तैनात 40वीं वाहिनी आईटीबीपी कैम्प कैम्प कमांडर सहायक कमांडेंट श्याम भट्ट को सूचना मिली कि एक बाइक गातापार और टेमरी गाँव के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। चालक घायल अवस्था में सड़क पर गिरा पड़ा है। सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुये भट्ट अपने कैम्प साथी सहायक उप-निरीक्षक भावेश के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान दूर्घटना में घायल व्यक्ति सड़क पर गिरा पड़ा था। बिना समय गंवाए घटनास्थल पर ही घायल को जरूरी उपचार देने के बाद उसे गातापार कैम्प लाकर कैम्प में उपस्थित चिकित्सा देने वाले रमेश व नितीश ने अग्रिम उपचार किया । उपचार के बाद घायल व्यक्ति होश में आ पाया। घायल नमु मंडावी 62 वर्ष निवासी गाड़ा घाट का उपचार कर निगरानी में रखने के बाद उन्हें परिजनों को सौंपा गया। कैम्प कमांडर श्याम भट्ट ने बताया कि देरी घायल व्यक्ति के लिए घातक सिद्ध हो सकती थी घटनास्थल पर घायल व्यक्ति के एयर वे को चेक करने पर उसके मुँह में झाग के कारण एयर वे अवरुद्ध हो गया था जिसे साफ कर साँस की गति को सामान्य किया गया उसके बाद कैम्प में लाकर ईलाज किया गया । समय पर मिले उपचार के चलते घायल को सही सलामत परिजनों तक पहुँचाया गया ।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!