Uncategorizedआपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़देशस्वच्छत भारत

नगर पालिका की ओर से जागरूक किया जा रहा: सफाई कर लोगों से मांगा सहयोग

शहर के गणेश पंडालों में चला स्वच्छता अभियान

Khabar Khairagariya

 

नगर पालिका की ओर से जागरूक किया जा रहा: सफाई कर लोगों से मांगा सहयोग

शहर के गणेश पंडालों में चला स्वच्छता अभियान

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़:- पालिका द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाडे़ के तहत शहर के विभिन्न जगहो पर पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता गणेश प्रतिमाआें के वाले पंडालों के सामने और आसपास पालिका के स्वच्छता विभाग ने सफाई अभियान चलाया । स्वच्छता पखवाडे़ में जारी सफाई अभियान के तहत पालिका का सफाई अमला शहर के बस स्टैण्ड स्थित विराजित गणेश पंडाल, फतेह मैदान मुख्य द्वार पर बनाए गए खैरागढ़ का राजा पंडाल पहुंचा और पंडालाें के सामने आसपास की सघन सफाई की। इस दौरान लोगाें से सड़काें, मुख्य चौक चौराहाें पर कचरा नहीं फैलाने, डस्टबिन का उपयोग करने, कचरा संग्रहण कर पालिका के स्वच्छता दीदियों को देने, घर, बाहर, चौक चौराहों, मुख्य मार्गों में सफाई बरतने की अपील की । लोगों को इसके फायदे भी बताए गए। स्वच्छता पखवाडे़ के तहत पालिका के स्वच्छता विभाग द्वारा आगामी 2 अक्टूबर तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान शहर के प्रमुख जगहो, बस स्टैण्ड, बाजार चौक, मुख्य मार्गों में अतिरिक्त सफाई कर्मियों को तैनात कर सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं। अभियान से लोगों को जोड़ने विभिन्न कार्यक्रमाें, रैलियों का आयोजन भी किया जा रहा है। लोगों को स्वच्छता से जोड़ने, सफाई अभियान में पालिका का सहयोग करने अपील की जा रही है । रविवार सोमवार को शहर में दर्जन भर से अधिक जगहाें पर विराजित गणेश पंडालाें के सामने सफाई अभियान चलाकर लोगाें को सफाई बरतने अपील की गई।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!