आपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़देशभूमिपूजन

विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर मांगों को पूरा किया, 

विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर मांगों को पूरा किया, 

Khabar Khairagariya

समस्याओं को करीब से जाना, 

विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर मांगों को पूरा किया, 

विधायक यशोदा वर्मा ने 43 लाख रु के विकास कार्यों दी सौगात, कहा- यही प्राथमिकता,

प्रदीप बोरकर खैरागढ़। विधायक यशोदा वर्मा ने खैरागढ़ ब्लॉक के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रो में 43 लाख रुपये की लागत से निर्मित एवं स्वीकृत बहुप्रतीक्षित 1. विकास कार्यों का लोकार्पण और न भूमिपूजन किया। विभिन्न ग्रामों में – आयोजित कार्यक्रमों में विधायक वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। वर्मा ने ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने और आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की शुरुआत की। लोकार्पण भूमिपूजन के तहत ब्लॉक के ग्राम कांचरी में 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस पुलिया के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में मानसून के दिनों में बड़ी राहत मिलेगी।

 

विधायक निधि से 3 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए मंच का लोकार्पण कर ग्रामीणों को समर्पित किया। ग्राम जुनवानी में विधायक ने 20 लाख रुपये की राशि से निर्मित नवीन पंचायत भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। ग्राम परसुली में विधायक निधि से स्वीकृत 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, ग्रामबोदागढ़ में 5 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस मार्ग के निर्माण से गांव की आंतरिक गलियों की स्थिति सुधरेगी और कीचड़ व जलभराव की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिलेगी।कार्यक्रमों में स्थानीय ग्रामीणों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान नीलाम्बर वर्मा हेमकल्याणी तोड़े, दिलीप शर्मा, संदीप सिरमौर, नरेंद्र सेन, हिमांचल राजपूत, संतोष वर्मा, टीकम वर्मा, यादराम साहू, कोमल वर्मा, अश्वनी वर्मा, नरेश वर्मा, चंद्रेश वर्मा, गेंदा पाल, अवध वर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।


सड़कों का सुदृढ़ीकरण करना बहुत जरूरी

 

विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि विधानसभा की जनता परिवार है और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही सर्वोच्च प्राथमिकता है। गांवों के मुख्य रास्तों, सामुदायिक भवनों, पंचायत भवनों और सड़कों का सुदृढ़ीकरण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यों से ग्रामीणों की बुनियादी समस्याएं दूर होंगी।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!