शाही अंदाज में मनेगा दशहरा,
रावण दहन के बाद पं युवराज सुनाएंगे जस और पचरा, रियासतकालीन परपंरा में दिखेगा उत्साह,

शाही अंदाज में मनेगा दशहरा,
रावण दहन के बाद पं युवराज सुनाएंगे जस और पचरा,
रियासतकालीन परपंरा में दिखेगा उत्साह,
प्रदीप बोरकर खैरागढ़। रियासतकालीन परपंरानुरूप इस बार भी दशहरा पर्व शाही अंदाज मे मनेगा। राजपरिवार के शाही दशहरा मे इस बार का आकर्षण प्रसिद्ध कथा वाचक, पचरा के प्रसिद्ध गायक पं युवराज पांडे होगें। शाही दशहरे की शुरूआत मंगलवार 20 अक्टूबर को राजा आर्यव्रत सिंह के अस्थाई निवास से होगी। सिविललाइन दुर्गा मंच मे स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा में पूजन के बाद राजा आर्यव्रत सिंह की शाही सवारी बाजे गाजे के साथ निक लेगी। रियासत कालीन दंतेश्वरी मंदिर में पूजन के बाद शाही सवारी अस्पताल चौक, मस्जिद चौक, गोलबाजार, बख्शीमार्ग ईतवारी बाजार, तुरकारी पारा, पूराना बस स्टैण्ड, बस स्टैण्ड होते फतेह मैदान पहुंचेगी। जहां भगवान राम और लक्ष्मण वानर सेना के साथ विशालकाय रावण पुतले का दहन करेंगे। शाही दशहरा की शोभायात्रा में बाजे गाजे के साथ राऊत नाच और अन्य कार्यक्रमो का आयोजन साथ विशालकाय रावण पुतले का दहन करेंगे। शाही दशहरा की शोभायात्रा में बाजे गाजे के साथ राऊत नाच और अन्य कार्यक्रमो का आयोजन साथ चलेगा। फतेह मैदान मे रावण दहन पूर्व आकर्षक आतिशबाजी भी देखने लायक रहेगी।
समिति ने दशहरा की तैयारी शुरू
शाही दशहरा पर्व के दौरान फतेह मैदान में रावण दहन मे पं युवराज पांडे भी शामिल होंगे। राजपरिवार दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित रावण दहन के बाद फतेह मैदान में ही पं युवराज पांडे जस पचरा की प्रस्तुति देंगे। इस दौरान बड़ी संख्या मे लोगो की मौजूदगी होगी। समिति द्वारा शाही दशहरा की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।





