Uncategorizedआपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़देशव्यापार

रायपुर जाने 150, कवर्धा के लिए 130, राजनांदगांव के लिए किराया बढ़कर 70 रुपए हुआ, 

यात्री बसों के किराए में बढ़ोत्तरी से बिगड़ेगा बजट,

Khabar Khairagariya

बढ़ा यात्री बसो का किराया, 

रायपुर जाने 150, कवर्धा के लिए 130, राजनांदगांव के लिए किराया बढ़कर 70 रुपए हुआ, 

यात्री बसों के किराए में बढ़ोत्तरी से बिगड़ेगा बजट,

 

प्रदीप बोरकर खैरागढ़।पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों के बाद बस आपरेटर संघ द्वारा बसो मे यात्री किराया बढ़ाने जाने की मांग पर सरकार द्वारा की गई किराए मे बढ़ोत्तरी से फिर से यात्रियो की जेब ढीली होगी। जिले से रोजाना डेढ़ सौ से अधिक बसो की आवाजाही होती है। जिसमे रोजाना चार हजार से अधिक यात्री सफर करते है। बस किराया बढने का असर सीधे तौर पर रोजाना आवाजाही करने वाले यात्रियो पर पड़ेगा। बसो से यात्रा करने वाले लोगो को अब अतिरिक्त राशि देनी पड़ेगी। इसका असर सामान्य वर्ग, छात्रछात्राओ सहित गरीब लोगो पर दिखेगा। परिवहन विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद साधारण बसो मे प्रति यात्री किराए मे प्रति किमी मे एक रू पचहत्तर पैसे कीबढ़ोत्तरी की गई है। डीलक्स बसो मे दो रू बीस पैसे प्रति किमी और एसी सुपर डीलक्स बसो मे तीन रू तीस पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है।

 

डीजल के दाम बढ़ने से ऑपरेटरों को हो रहा था नुकसान, सरकार ने दी बड़ी राहत

बसो में किराया बढ़ने के साथ साथ परिवहन विभाग ने यात्रियो के लिए दरों का निर्धारण भी कर दिया है। जिला मुख्यालय से राजनांदगांव जाने के लिए 50 रुपए की बजाय अब 70 रुपए देने होंगे। खैरागढ़ से दुर्ग का सफर 70 रुपए की बजाय अब 100 देने पड़ेगें। रायपुर का किराया भी 110 से बढ़कर 150 रू, कवर्धा जाने के लिए अब 100 रू की बजाय 130 रू देने होंगे ।आसपास गांवो की ओर रोजाना सफर करने वाले यात्रियो को भी अब अतिरिकत राशि देनी पड़ेगी ।

 

बस संचालक संघ के शिरीष मिश्रा ने बताया कि आपरेटरो को डीजल की कीमतो मे लगातार बढ़ोत्तरी के कारण लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा था। सरकार ने किराए में बढ़ोत्तरी के बाद बड़ी राहत दी है। इससे आपरेटरों के साथ चालक परिचालको को भी राहत मिल सकेगी ।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!