Uncategorizedआपकी - सिटीखेलखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशधर्ममनोरंजनविज्ञानविदेशव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

खैरागढ़ की प्रतिभा

दूसरी बार राष्ट्रीय स्पर्धा में चयनित अक्षरा कोलकाता के लिए रवाना

Khabar Khairagariya

             

       खैरागढ़ की प्रतिभा

 

दूसरी बार राष्ट्रीय स्पर्धा में चयनित अक्षरा कोलकाता के लिए रवाना

शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़ :- केन्द्रीय विद्यालय खैरागढ़ की छात्रा अक्षरा नामदेव राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने कोलकाता रवाना हुई। पिछले माह हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नाल वादन में प्रदेश भर के दर्जन भर प्रतिभागियों को पछाड़ कर खैरागढ़ केन्द्रीय विद्यालय से राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने के बाद राष्ट्रीय स्पर्धा का आयोजन 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक कोलकाला पंबंगाल मे शामिल होंगी। केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि अक्षरा नामदेंव शनिवार को रायपुर रवाना हुई जहां एक दिवसीय कैंप के बाद कोलकाता में राष्ट्रीय स्पर्धा मे शामिल होगी।

राष्ट्रीय स्पर्धा मे देश के सभी 28 प्रदेशाें के राष्ट्रीय स्तर पर चयनित प्रतिभागी शामिल होंगे। इस दौरान ग्रुप डांस, वोकलम्यूजिक, वादन, सोलो डांस, फोक डांस, डिस्प्ले आफ आर्ट इफेक्ट, सोलो ड्रामा, विजूवल आर्ट जैसे कार्यक्रमो मे अपना जौहर दिखाएंगे। अक्षरा वादन के तहत नाल वादन मे प्रतिभागी होंगी। अक्षरा शहर के पत्रकार खिलेंद्र नामदेव की पुत्री है। अक्षरा पिछले साल भी राष्ट्रीय स्पर्धा मे शामिल हो चुकी है। लगातार दूसरी बार अक्षरा का चयन राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हुआ है।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!