Uncategorizedआपकी - सिटीक्राइमखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशधर्ममतदानमनोरंजनराजनीतिविदेशव्यापारशिक्षाहेल्थ

चुनाव में दिया धोखा: दो दर्जन से अधिक की शिकायत, पार्टी विरोधी गतिविधियों में रहे शामिल

भीतरघात की शिकायतों पर साक्ष्य जुटा रहे हैं दल, होगी निष्कासन की कार्रवाई

Khabar Khairagariya

 

चुनाव में दिया धोखा: दो दर्जन से अधिक की शिकायत, पार्टी विरोधी गतिविधियों में रहे शामिल

भीतरघात की शिकायतों पर साक्ष्य जुटा रहे हैं दल, होगी निष्कासन की कार्रवाई

कांग्रेस में दो दर्जन, भाजपा में भी कई नाम सामने आ रहे।

शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़:- विधानसभा चुनाव में दोनों प्रमुख दलों में भीतरघात और खुलकर पार्टी विरोधी कार्य करने वालों पर अब गाज गिराने की तैयारी हो गई है। भाजपा ने इस मामले में अपने तेवर दिखाते एक सक्रिय कार्यकर्ता को निष्कासित भी कर दिया है। जबकि कांग्रेस में तीन दर्जन से अधिक पार्टी पदाधिकारियों, निर्वाचित प्रतिनिधियों पर पार्टी विरोधी कार्य करने पर कार्यवाही की तलवार लटक रही है।

बताया गया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा कांग्रेस दोनों तरफ कई बडे़ पदाधिकारियों ने जमकर भीतरघात किया है। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऐसे मामलों की दोनाें दलों में कलई भी खुल रही है। चुनाव में मतदान पूरे होने के बाद कार्यकर्ताओं की ओर से आ रही रिपोर्ट चौकाने वाली है।

पार्टी के अधिकृत कार्यकर्ता होने के बाद भी कई लोगों ने भीतरघात करने, प्रत्याशी को हराने अपने प्रभाव और असर वाले इलाकों में कोई कसर नहीं छोड़ी है।इसका खामियाजा हालांकि पार्टी प्रत्याशियों को भुगतना पडे़गा।

लेकिन पूरे विश्वास और जवाबदारी देने के बाद भी पदाधिकारियों द्वारा किए गए ऐसे भीतरघात और पार्टी विरोधी गतिविधियों की जानकारी सामने आने के बाद दोनाें दलों के नेता नाराज हैं।

परिणाम में दिखेगा असर, फिर शुरू होगी कार्रवाईं
पार्टी पदाधिकारियों द्वारा किए गए भीतरघात, पार्टी विरोधी कार्य, चुनाव प्रचार में नहीं उतरने जैसी कई शिकायतों का असर सीधे मतगणना के बाद दिखेगा। अपने-अपने मजबूत बूथाें में भी पार्टी की हार पर इसका सीधा कनेक्शन संबंधित बूथों के प्रभारियों, जवाबदार नेताओं से जुडे़गा। ऐसे में दोनों दलों की ओर से हार-जीत का अंतर और मंथन लगातार जारी है। पार्टी प्रत्याशियों द्वारा भी इस मामले को गंभीरता से लेने के बाद ऐसे पदाधिकारियों पर कार्यवाही की गाज गिरनी तय है।

हालांकि दोनाें दलों की ओर से इसकी तैयारी कर लिस्ट भी बना लिए जाने के संकेत मिले हैं। लेकिन कार्यवाही के लिए चुनाव परिणामों का इंतजार किया जा रहा है ताकि खिलाफ में मिले इनपुट और चुनाव परिणामों को सीधे तौर पर मिलाया जा सके।

परिणामों के बाद यह तय हो जाएगा कि किस पदाधिकारी और नेता ने खुलकर पार्टी के खिलाफ कार्य किया है।

शिकायतों की जांच हो रही
चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी कार्य करने, भीतरघात की शिकायतें सामने आई हैं। सभी शिकायतों पर साक्ष्य जुटाया जा रहा है। इसके बाद तत्काल कार्यवाही होगी।

गजेन्द्र ठाकरे, जिलाध्यक्ष कांग्रेस केसीजी

20 से ज्यादा नाम आ रहे।
पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने, चुनाव में भीतरघात करने वाले 20 से अधिक पदाधिकारियों, नेताओं के खिलाफ आई शिकायतों की जांच कराई जा रही है। ऐसे लोगों पर पार्टी कड़ी कार्रवाई करेगी।

घम्मन साहू, जिलाध्यक्ष भाजपा केसीजी

पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने, भीतरघात किए जाने के बाद सामने आ रहे नामों में कांग्रेस में दो दर्जन से अधिक नेताओं और पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। भाजपा में भी ऐसी लिस्ट लंबी बताई जा रही है हालांकि अब तक लगभग 20 से अधिक नाम सामने भी आए हैं। भाजपा ने इसमें एक नेता पर कार्यवाही भी करते उसे निष्कासित कर दिया है। अन्य नामों पर भी शिकायत और सूचना के बाद स्थिति साफ हो गई है। परिणाम के बाद ऐसे नेताओं के खिलाफ लगातार कार्यवाही होगी। कांग्रेस में भी कई वरिष्ठ पदाधिकारियों, नेताओं द्वारा भीतरघात किए जाने की शिकायतें आने के बाद इसकी पुष्टि की जा रही है। दोनाें दलों में खैरागढ़, छुईखदान, गंडई , साल्हेवारा तक के पदाधिकारी और नेता शामिल बताए गए हैं। कांग्रेस भी परिणामों के बाद ही किसी प्रकार की कार्यवाही शुरू कर सकती है।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!