Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिखेलखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़जुर्मटेक्नोलॉजीदेशभूमिपूजनमतदानराजनीतिविज्ञानव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

पटाखा दुकानों का कचरा हटाने नगर पालिका ने चलाया अभियान

खिलाड़ियाें के साथ वॉक पर आने वालों को मिली राहत

Khabar Khairagariya

 

खिलाड़ियाें के साथ वॉक पर आने वालों को मिली राहत : फतेह सिंह मैदान में व्यापारियों ने मलबा बिखेर दिया था, खेलकूद नहीं कर पा रहे थे खिलाड़ी

पटाखा दुकानों का कचरा हटाने नगर पालिका ने चलाया अभियान
रोज अभ्यास करने आते हैं खिलाडी 

शैलेन्द्र मिश्रा /खैरागढ़:- शहर के फतेह मैदान में लगाए गए पटाखा दुकानों के निकले कचरे की सफाई के लिए खबर के बाद जागे पालिका प्रशासन ने शनिवार को धुआंधार सफाई अभियान चलाया। फतेह मैदान में पटाखा दुकानों के बंद होने के बाद भी दुकानों के ढ़ांचे खडे़ होने से पालिका का सफाई अभियान प्रभावित हो गया था। इसके चलते मैदान में चारों किनारे पर दुकानों से निकले कचरे, प्लास्टिक सहित अन्य गंदगी बढ़ गई थी।

शुक्रवार को दुकानदारों के ढांचे हटाए जाने के बाद शनिवार को पालिका का सफाई अमला दलबल सहित फतेह मैदान पहुंचा और सुबह से अभियान चलाकर मैदान की सफाई शुरू कराई गई।

पटाखा दुकाने हटने के बाद वहां पडे़ दुकान के कचरों का पहले निपटान किया गया। फिर कचरों को इकटठा कर दर्जन भर से अधिक सफाई कर्मियों ने इसे हटाने की कार्रवाई शुरू की। इससे पहले मैदान कचरों से पटा था। जिसके चलते यहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के साथ साथ सुबह शाम वॉकिंग करने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पालिका प्रशासन ने इस बार पटाखा दुकानदारों की संख्या में बढ़ोतरी के चलते मैदान में 75 से अधिक पटाखा दुकानें तैयार की थी। मैदान में हर बार एक किनारे लगने वाले पटाखा दुकानों की संख्या बढ़ने के बाद इस साल इसे चारों किनारे पर लगाया गया था।

फतेह मैदान में इस बार चारों ओर पटाखा दुकानों का संचालन किए जाने से मैदान में अभ्यास के लिए आने वाले खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। फतेह मैदान में क्रिकेट, फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों का अभ्यास करने बड़ी संख्या में युवा और खिलाड़ी सुबह शाम पहुंचते हैं। पटाखा दुकानें लगने के बाद से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित हुआ। बीच मैदान को छोड़कर चारों किनारों पर दुकानें होने से यहां किनारों पर होने वाले अभ्यास को खिलाड़ियों को स्थगित करना पड़ा। क्रिकेट को बीच मैदान के अलावा किनारे पर भी खेल कर अभ्यास किया जाता है। एक छोर पर फुटबॉल के खिलाड़ी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। फुटबॉल का अभ्यास सप्ताह भर से बंद पड़ा है। पुलिस और सैनिक भर्ती के लिए रोजाना अभ्यास करने पहुंचने वाले युवाओं की दौड़ का अभ्यास भी दुकानों के कारण नहीं हो पा रहा था। शनिवार को पालिका द्वारा चलाए गए सफाई अभियान के बाद मैदान में व्यवस्था मे सुधार हो पाया।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!