Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़जुर्मटेक्नोलॉजीदेशराजनीतिविज्ञानविदेशव्यापारशिक्षास्वच्छत भारत

समिति प्रबंधक को निलंबित करने के बाद व्यवस्था बनाने पहुँचे अधिकारी

बूंदेली समिति मे धान खरीदी करने चौकीदार को बनाया प्रभारी, दो दिन होगी खरीदी

Khabar Khairagariya

         💥  खबर का असर 💥

समिति प्रबंधक को निलंबित करने के बाद व्यवस्था बनाने पहुँचे अधिकारी

बूंदेली समिति मे धान खरीदी करने चौकीदार को बनाया प्रभारी, दो दिन होगी खरीदी

समिति कर्मचारी दोनो समितियों में करेंगें काम

 

शैलेन्द्र मिश्रा /खैरागढ़:- जिले के बुंदेली सेवा सहकारी समिति मे अब समिति चौकीदार समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी करेगा। खबर के बाद बुंदेली समिति पहुँचे सहकारी संस्थाए के अधिकारियों ने आनन फानन में समिति से प्रस्ताव कराकर इसके आदेश जारी कर दिए । सहकारी संस्थाएं की उपपंजीयक के आदेश के बाद धान खरीदी समिति मे धान रखने की जगह की कमी, पानी रिसाव सहित अन्य मामलों को लेकर इस साल धान खरीदी गांव से सटे सीताडबरी मे किए जाने का आदेश जारी किया गया था। चुनाव प्रक्रिया तक तैयारी नहीं होने के चलते समिति द्वारा बुंदेली में ही धान खरीदी की गई । लेकिन इसके बाद सीताडवरी में धान खरीदी प्रारंभ कर दी गई । कतिपय लोगों द्वारा इसका विरोध और सहकारी बैंक बुंदेली का घेराव कर बुंदेली में ही धान खरीदी किए जाने की मांग पर जिले में बैठे अधिकारियों ने आनन फानन में स्थिति जाने बगैर समिति प्रबंधक पालनदास मानिकपुरी को निलंबित कर दिया। और दोनों जगह पर धान खरीदी के आदेश जारी किए। बताया गया कि बुंदेली में धान खरीदी के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने के चलते सीताडबरी मे पर्याप्त जगह और मैदान होने के चलते वहाँ खरीदी किए जाने की तैयारी की गई थी । लेकिन समिति प्रबंधक को निलंबित करने के बाद यहाँ दोनो जगह खरीदी करने व्यवस्था गडबड़ा गई है ।

दो दिन होगी खरीदी, चौकी दार को खरीदी का प्रभार

शुक्रवार को व्यवस्था बनाने पहुँचे सहायक पंजीयक रघुराज सिंह सहित अधिकारियों ने बूंदेली समिति मे सप्ताह में दो दिन गुरूवार और शुक्रवार को धान खरीदी किए जाने के आदेश जारी करते समिति में चौकीदार हमीरा श्रीवास को खरीदी करने के निर्देश दिए है । बुंदेली समिति में धान खरीदी करने वाले कर्मचारियों सहित सामान की कमी है। इसके चलते सप्ताह में पहले तीन दिन सीताडबरी मे सोमवार, मंगलवार और बुधवार को धान खरीदी होगी । फिर वहाँ से तराजू, बांट सहित अन्य सामान और कर्मी गुरूवार को बुंदेली पहुँचेगें और वहाँ दो दिन उसी सामान से धान खरीदी करेंगें। चौकीदार को खरीदी कराए जाने के अलावा अन्य व्यवस्था और कर्मियों की उपलब्धता फिलहाल नही हो पाई है। इसको लेकर भ प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है समिति मे लगभग एक हजार से अधिक किसान अपना धान बेचेंगें । बुंदेली समिति में धान खरीदी में हो रही परेशानी के बाद अब खरीदी करने वाली समिति की मुसीबतें बढ़नी तय है । यहाँ धान रखने जगह नहीं होने, पानी निकासी नहीं होने से धान के भीगने सहित अन्य दिक्कतों के बाद यहाँ खरीदी रोकी गई थी ।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!