Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशविज्ञानव्यापारशिक्षा

कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र भोरमपुर कला का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धान बोरे के स्टैक को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए

Khabar Khairagariya

 

कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र भोरमपुर कला का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धान बोरे के स्टॉक को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए
कलेक्टर ने धान खरीदी, टोकन और बारदाना पंजी का निरीक्षण किया  

शैलेन्द्र मिश्रा /खैरागढ़ :- कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिले के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उपार्जन केंद्र भोरमपुर कला में किसानों से बातचीत की और विभागीय अधिकारियों व समिति प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित करें। इस दौरान समिति प्रबंधक महेश कुमार वर्मा को खरीदे गए धान के बोरे के स्टैक को भौतिक सत्यापन के योग्य व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज धान खरीदी केंद्र में धान बेचने आए जोरातराई के किसान बिसाहू राम वर्मा से चर्चा कर धान ऊपज और बिक्री से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानों से धान बेचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

40 लाख क्विंटल लक्ष्य में अभी खरीदी हुई 2 लाख 63 हजार क्विंटल

इस वर्ष जिले में 39 समितियों के 51 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी किया जा रहा है। गुरुवार की स्थिति में सभी धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी कार्य किया गया। शासन द्वारा इस वर्ष जिले हेतु 40 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्राप्त विभागीय जानकारी के अनुसार अभी तक कुल 2 लाख 63 हजार क्विंटल धान खरीदी कर लिया गया है। जिसके अंतर्गत मोटा धान 63 हजार क्विंटल, पतला धान 1 लाख 72 हजार क्विंटल, सरना धान 26 हजार 96 क्विंटल खरीदी कर ली गयी है।निरीक्षण के दौरान खाद्य उपर कलेक्टर डीएस राजपूत, जिला खाद्य अधिकारी भुनेश्वर चेलक, फूड इंस्पेक्टर विनोद सागर, डॉ. मकसूद, समिति प्रबंधक महेश वर्मा, उमेश वर्मा सहित समिति के स्टॉफ और किसान उपस्थित थे।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!