Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़देशविज्ञानव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

पंजीयक के आदेश पर खरीदी केन्द्र बदलना समिति प्रबंधक को पड़ा भारी

सहायक पंजीयक ने खरीदी नही करने पर किया निलंबित

Khabar Khairagariya

 

पंजीयक के आदेश पर खरीदी केन्द्र बदलना समिति प्रबंधक को पड़ा भारी,

सहायक पंजीयक ने खरीदी नही करने पर किया निलंबित

 

शैलेन्द्र मिश्रा खैरागढ़ :- धान खरीदी प्रक्रिया में पंजीयक के आदेश को मानना समिति प्रबंधक को भारी पड़ गया। जिले के बुंदेली सहकारी समिति के समिति प्रबंधक पालनदास मानिकपूरी को कलेक्टर के आदेश के बाद बुंदेली समिति में धान खरीदी नहीं करने के आरोप में सहकारी संस्थाएं के प्रभारी प्रबंधक और जिले के नोडल अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। जिले के छूईखदान ब्लाक अंतर्गत आने वाले सहकारी समिति बूंदेली में हर वर्ष की तरह इस साल भी धान खरीदी की जानी थी । समिति के पास पर्याप्त जगह नही होने, धान की खरीदी 20 क्विंटल प्रति एकड़ किए जाने से कम जगह मे व्यवस्था नही बनने, खरीदे गए धान को रखने वाली जगह पर पानी भरने और निकासी की व्यवस्था नही होने के बाद खरीदी शुरू होने से पहले समिति के निरीक्षण के बाद सहकारी संस्थाएं राजनांदगांव की उपपंजीयक शिल्पा अग्रवाल ने 25 अक्टूबर को आदेश जारी कर बुंदेली समिति मे खरीदी नही कर समिति से सटे ग्राम सीता डबरी स्थित स्टेडियम में धान खरीदी करने कहा था। विधानसभा चुनाव तक व्यवस्था नही बनने के चल ते समिति ने शुरूआत में बूंदेली मे खरीदी प्रक्रिया शुरू की थी । इसके बाद सीताडबरी मे समिति द्वारा खरीदी प्रक्रिया शुरू करा दी गई थी। धन तेरस के एक दिन पहले ही कुछ कांग्रेसियों ने सीताडबरी में खरीदी नही करने बुंदेली जिला सहकारी बैंक का घेराव कर दिया था। जिसके बाद बुंदेली में खरीदी बंद करने जिला प्रशासन द्वारा बुंदेली में खरीदी करने के आदेश को नहीं मानने दिशा निर्देश की अवहेलना के चलते समिति प्रबंधक पालन दास मानिकपूरी को सहायक पंजीयक नोडल अधिकारी खैरागढ़ रघुराज सिंह ने निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए । समिति प्रबंधक के निलंबन के बाद वहां समिति लिपिक कुंभलाल जंघेल को खरीदी करने के आदेश दिए गए है ।

दो समितियों में नही हो पाएगी खरीदी

समिति कर्मचारियों ने बताया कि बुंदेली मे पर्याप्त जगह नही होने, खरीदी वाली जगह पर पानी भरने से धान खराब होने, निकासी की व्यवस्था नही होने, प्रति एकड़ बीस क्विंटल की खरीदी होने पर अतिरिक्त धान रखने की व्यवस्था नहीं होने के चलते ही बूंदेली से दो किमी दूर सीताडबरी मे पर्याप्त जगह होने पर वहाँ खरीदी किए जाने के आदेश माह भर पहले जारी किए गए थे । एक साथ दोनो जगह खरीदी करने पर समिति में कर्मचारी सहित व्यवस्था बनाने वाले हमालों और सुरक्षा की कमी है। पर्याप्त समान तराजूबाट सहित अन्य व्यवस्था नही है । ऐसे में अब बुंदेली के साथ साथ सीताडबरी में एक साथ धान खरीदी में संशय की स्थिति है। एकतरफा आदेश से समिति प्रबंधक को निलंबित किए जाने के बाद कर्मचारी भी हलाकान है । जिसके चलते बुंदेली समिति में व्यवस्था गड़बड़ाने की आशंका बढ़ गई है। बताया गया कि समिति के तहत लगभग 1050 किसान अपना धान समिति मे बेचते है। मामले को लेकर अब | प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे है ।

बुंदेली के साथ साथ सीताडबरी में भी खरीदी प्रक्रिया कराने व्यवस्था बना रहे है। दोनो जगह खरीदी होगी । अतिरिक्त कर्मचारी की व्यवस्था के बाद बुंदेली के साथ सीताडवरी में खरीदी एक दो दिन में शुरू करेंगें ।

रघुराज सिंह सहायक पंजीयक नोडल

जिला – खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!