अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा के दौरान 22 जनवरी को संगीत नगरी भी होगी राममय
जगह जगह जलाएगें दीप, घर घर पहुँच रहा अक्षत कलश

अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा के दौरान 22 जनवरी को संगीत नगरी भी होगी राममय
जगह जगह जलाएगें दीप, घर घर पहुँच रहा अक्षत कलश
शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़ :- अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राममंदिर उदघाटन के पहले खैरागढ़ सहित इलाका राममय होगा । इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियाँ शुरू हो गई है। अयोध्या से आए अक्षत कलश का भ्रमण शहर सहित ग्रामीण इलाको में लगातार जारी है। शहर के आधा दर्जन वार्डों में घर घर पहुँच रही अक्षत कलश का जगह जगह स्वागत हो रहा है। घरो के सामने दीप जलाकर अक्षत कलश का स्वागत किया जा रहा है। रामदूत बनकर घर घर पहुँच रहे रामभक्त इस दौरान अयोध्या का निमंत्रण भी दे रहे है। 22 जनवरी को पूरे शहर सहित इलाके मे दीपपर्व मनाए जाने की तैयारी है। इसके लिए भी लोगो से लगातार संपर्क कर अपील की जा रही है।
शहर में होगा विभिन्न आयोजन राममय होगी संगीत नगरी
अयोध्या में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान 22 जनवरी को शहर में भी विभिन्न आयोजनों की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। इस दौरान शहर के दाउचौरा स्थित शीतला मंदिर धाम में मंदिर प्रांगण में शाम को दीपदान, मां शीतला की महाआरती, हनुमान चालीसा पाठ सहित मुस्का नदी स्थित रपटा घाट में दीपदान और गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। इसमे वार्डवासी सहित बड़ी संख्या में शहर भर में धर्मप्रेमी शामिल होंगें ।
ग्रामीण इलाको में भी व्यापक तैयारी की जा रही है
श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट गृह संपर्क अभियान के तहत प्रत्येक गांव में रामभक्त अयोध्या से आये अक्षत, निवेदन पत्र व भगवान राम के मंदिर का फोटो लेकर निमंत्रण हेतु बाजे गाजे कलश यात्रा व नाच गाने के साथ घर घर जा रहे है, खैरागढ़ अंतर्गत लगभग 225 गांव में रामभक्त निमंत्रण दे रहे है 22 जनवरी को प्रत्येक मंदिरों को जागृत अवस्था मे रखकर राम का जाप करने साथ ही भजन कीर्तन व श्री हनुमान चालीसा, सुदर कांड का पाठ शाम को घरों में रंगोली बनाकर दीप जलाने दीवाली मनाने निवेदन कर रहे है। राजू यादव ने बताया खैरागढ़ शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में 58000 रामभक्त परिवारों में तक संपर्क टोली पहुँचेगी।
