Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिक्राइमखेलखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़जुर्मटेक्नोलॉजीदेशधर्मप्रधानमंत्री आवासभूमिपूजनमतदानमनोरंजनराजनीतिविज्ञानविदेशव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ
गणतंत्र दिवस समारोह में सांसद संतोष पाण्डेय करेंगे ध्वजारोहण
फतेह मैदान मे कार्यक्रम का अंतिम रिहर्सल पूरा, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

गणतंत्र दिवस समारोह में सांसद संतोष पाण्डेय करेंगे ध्वजारोहण
फतेह मैदान मे कार्यक्रम का अंतिम रिहर्सल पूरा, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़ :- जिला मुख्यालय के फतेह मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह मे सांसद संतोष पांडे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगें । इस दौरान गणतंत्र दिवस की तैयारियों का कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने अधिकारियों के साथ जायजा लिया। कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने 2 गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को बैठक लेकर दिशा- निर्देश दिए। कलेक्टर वर्मा ने जिला मुख्यालय में होने वाले आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान अतिथि सत्कार, बैठक, कार्यक्रम की प्रस्तुति, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, शहीद के परिवार के आगमन सहित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए तैयारी का जायजा लिया। बैठक में उन्होंने साज-सज्जा, स्वच्छता, बेरिकेट्स के लिए बांस बल्ली, पेयजल के लिए पानी टैंकर, विद्युत व्यवस्था, सांझा कबूतर, गुब्बारे, रंगोली और पार्किंग की व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर निर्देश दिए।
समारोह में ध्वजारोहण, संदेश वाचन, परेड, झांकी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा मुख्य आकर्षण
गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण, माननीय मुख्यमंत्री के संदेश वाचन, परेड, झांकी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होगा। इस अवसर पर स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा ।
